Maruti Suzuki e-Vitara : मारुति सुजुकी ने आखिरकार अपने फैंस को बड़ी राहत दे दी है। बार-बार टलती लॉन्च डेट के बाद कंपनी ने साफ कर दिया है कि उनकी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti Suzuki e-Vitara की कीमतों का ऐलान 2 दिसंबर 2025 को हो जाएगा। सबसे खास बात ये है कि इस इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन तो पहले ही शुरू हो चुका है और शुरुआती 6,000 गाड़ियां यूरोप और ब्रिटेन के लिए शिप भी कर दी गई हैं। अब भारत में भी जल्द ही ये धमाका करने वाली है।
गुजरात प्लांट में बन रही Maruti Suzuki e-Vitara कुल 10 शानदार कलर ऑप्शन्स और तीन वैरिएंट्स में आएगी। ये मारुति की इलेक्ट्रिक जर्नी का पहला कदम है और कंपनी इसे लेकर बेहद उत्साहित है। 2030 तक मारुति कुल चार इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने वाली है, जिनमें ये सबसे पहली होगी।
500 किमी तक की रेंज, चार्जिंग भी सुपरफास्ट
Maruti Suzuki e-Vitara दो बैटरी पैक के साथ आएगी – 48.8 kWh और 61 kWh। दोनों ही वैरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर होगी जो सिर्फ फ्रंट व्हील्स को पावर देगी। कंपनी का दावा है कि बड़ी बैटरी के साथ ये SUV एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 500 किलोमीटर तक चल सकती है। अगर आप जल्दी में हैं तो DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 50 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाएगी। यानी शहर हो या हाईवे, Maruti Suzuki e-Vitara हर जगह साथ निभाएगी।
फीचर्स देखकर टाटा-हुंडई भी टेंशन में
मारुति ने Maruti Suzuki e-Vitara को फीचर लोडेड बनाया है। इसमें लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, अलग-अलग ड्राइव मोड्स, सुजुकी कनेक्ट टेक्नोलॉजी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और पूरे 7 एयरबैग्स दिए गए हैं। सेफ्टी और लग्जरी के मामले में ये सेगमेंट में सबसे आगे दिख रही है। अच्छी बात ये है कि Maruti Suzuki e-Vitara की टेस्ट ड्राइव भी शुरू हो चुकी है, यानी जो लोग बुक करना चाहते हैं, वो पहले ट्राई भी कर सकते हैं।
मारुति की ये इलेक्ट्रिक SUV भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन EV, महिंद्रा XEV 9e और आने वाली हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को कड़ी टक्कर देने वाली है। 2 दिसंबर को कीमत आने के बाद बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। तैयार रहिए, क्योंकि इलेक्ट्रिक कारों का गेम अब बदलने वाला है।









