ICICI Prudential Large Cap Fund : “म्यूचुअल फंड सही है…” ये डायलॉग तो आपने सैकड़ों बार सुना होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसा लार्ज कैप फंड दिखाने जा रहे हैं जिसने सचमुच ये साबित कर दिया कि लंबे समय तक धैर्य रखोगे तो पैसा खुद-ब-खुद पहाड़ बन जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ICICI Prudential Large Cap Fund की। इस फंड ने सिर्फ 10 लाख रुपये को 17 साल में 1.13 करोड़ रुपये बना दिया।
17 साल पुराना भरोसेमंद लार्ज कैप फंड
ICICI Prudential Large Cap Fund मई 2008 में लॉन्च हुआ था और आज ये 17 साल से ज्यादा पुराना हो चुका है। ये एक प्योर लार्ज कैप फंड है, यानी पैसा सिर्फ मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-100 बड़ी कंपनियों में लगाया जाता है। फंड मैनेजर बॉटम-अप स्टॉक पिकिंग करते हैं, मतलब हर कंपनी को गहराई से परखकर चुना जाता है।
कंपनी चुनने का सीक्रेट फॉर्मूला
फंड मैनेजर अनिश तवाकले (को-सीआईओ और मुख्य फंड मैनेजर) कहते हैं – “हम कोई भी कंपनी पोर्टफोलियो में तभी डालते हैं जब उसके पास लगातार मुनाफा कमाने का सच्चा ट्रैक रिकॉर्ड हो, वो अपने सेक्टर में मार्केट लीडर हो और उसमें शानदार कम्पाउंडिंग की ताकत हो।” यही वजह है कि फंड किसी एक सेक्टर पर बहुत ज्यादा झुकता नहीं, बल्कि हर सेक्टर की सबसे मजबूत कंपनी चुनता है।
अभी लार्ज कैप में क्यों डालें पैसा?
अनिश तवाकले का मानना है कि पिछले कुछ सालों में मिडकैप और स्मॉलकैप के वैल्यूएशन बहुत ऊपर चले गए हैं। ऐसे में निवेशकों को सावधान रहना चाहिए और अपना पोर्टफोलियो लार्ज कैप की तरफ री-बैलेंस करना चाहिए। मौजूदा मार्केट में लार्ज कैप फंड बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न दे सकते हैं।
इस फंड ने 2008 का ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस, 2013 की ब्याज दरों की मार, और 2020 का कोविड क्रैश – सब कुछ देखा है। हर मुश्किल दौर में ये फंड कम झूलता रहा और लंबे समय तक रुके हुए निवेशकों को शानदार फायदा दिया।
देखिए कमाल का रिटर्न कैलकुलेशन
अगर किसी ने लॉन्च डेट (23 मई 2008) को 10 लाख रुपये एकमुश्त लगाए होते, तो 31 अक्टूबर 2025 तक वो रकम बढ़कर लगभग 1.13 करोड़ रुपये हो गई होती।
यानी 15% का धांसू CAGR
उसी अवधि में बेंचमार्क Nifty 100 TRI सिर्फ 11.3% CAGR ही दे पाया, यानी 10 लाख बने होते सिर्फ 68.9 लाख रुपये।
SIP करने वालों के लिए तो और भी मजेदार आंकड़े
अगर लॉन्च से अब तक हर महीने 10,000 रुपये की SIP की होती:
- कुल निवेश: ₹21 लाख
- आज की वैल्यू (31 अक्टूबर 2025): ₹95.8 लाख
- रिटर्न: 15.5% XIRR
- बेंचमार्क ने उसी दौरान सिर्फ 13.8% दिया।
- पिछले 3 साल में 17.8% और पिछले 5 साल में 22.1% रिटर्न – दोनों ही अपने बेंचमार्क से 3% से ज्यादा आगे!
आज की स्थिति
आज ये फंड अनिश तवाकले और वैभव दुसाद मैनेज करते हैं। AUM 75,863 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है – अपनी कैटेगरी का सबसे बड़ा फंड। इसका मतलब साफ है – निवेशक इस पर पूरा भरोसा करते हैं।
तो अगर आप भी लंबे समय के लिए एक मजबूत, कम झूलने वाला लार्ज कैप फंड ढूंढ रहे हैं, तो ICICI Prudential Large Cap Fund आपके पोर्टफोलियो का कोर हिस्सा बन सकता है।









