दिसंबर का महीना शुरू होते ही शेयर बाजार में हड़कंप मचने वाला है। जानकारों का तो यहां तक कहना है कि ये दिसंबर प्राइमरी मार्केट के इतिहास का सबसे व्यस्त दिसंबर साबित हो सकता है। पहले हफ्ते में ही 3 बड़े मेनबोर्ड IPO और 8 SME IPO आने वाले हैं। ऊपर से 6 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी। मतलब GDP के शानदार आंकड़ों के साथ शेयर बाजार पूरी तरह IPO के जश्न में डूबने को तैयार है। चलिए एक-एक करके बताते हैं कि अगले हफ्ते कौन से धमाकेदार IPO आने वाले हैं।
मीशो IPO – इस हफ्ते का सबसे बड़ा धमाका
ग्लोबल इन्वेस्टरों की फेवरेट ई-कॉमर्स कंपनी Meesho IPO इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट का सबसे बड़ा IPO होने जा रहा है। कंपनी नए शेयर जारी करके और पुराने शेयरधारकों के OFS के जरिए कुल 5,421.2 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। Meesho IPO का प्राइस बैंड 105-111 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। 8 दिसंबर को शेयर अलॉटमेंट फाइनल होगा और 10 दिसंबर को Meesho के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट हो जाएंगे। रिटेल निवेशकों के लिए ये मौका मिस मत करना।
एक्वस IPO – एक और तगड़ा मेनबोर्ड इश्यू
3 दिसंबर को एक और दमदार मेनबोर्ड IPO खुलने जा रहा है – Aquas IPO। ये कंपनी फ्रेश इश्यू और OFS के जरिए करीब 921.81 करोड़ रुपये जुटाएगी। Aquas IPO का प्राइस बैंड 118-124 रुपये प्रति शेयर है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 120 शेयर के लिए बोली लगानी होगी। अलॉटमेंट 8 दिसंबर को और लिस्टिंग 10 दिसंबर को होगी। Aquas IPO में भी जबरदस्त सब्सक्रिप्शन की उम्मीद है।
विद्या वायर्स IPO – 300 करोड़ का ताजा इश्यू
वाइंडिंग वायर्स और कंडक्टर बनाने वाली कंपनी Vidya Wires IPO भी 3 दिसंबर से खुल रही है। ये पूरी तरह 300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है जिसमें कुछ हिस्सा OFS भी शामिल है। Vidya Wires IPO का प्राइस बैंड 48-52 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। अलॉटमेंट 8 दिसंबर को और लिस्टिंग 10 दिसंबर को होगी। छोटे-मोटे निवेशक इस Vidya Wires IPO पर खास नजर रखें।
SME सेगमेंट में 8 IPO की बौछार
SME मार्केट तो इस हफ्ते पूरी तरह आग उगलने वाला है। 8 SME IPO एक साथ आने वाले हैं। इनमें खाने-पीने की प्रोसेसिंग, डायग्नोस्टिक्स, एडहेसिव्स, सेफ्टी सर्विसेज, टूरिज्म, केमिकल और कंज्यूमर गुड्स से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं।
- 1 दिसंबर से ही Astrone Multigrain, Invicta Diagnostic, Speb Adhesives, Clear Secured Services और Revelcare अपने SME IPO खोल देंगे।
- 2 दिसंबर को Helogi Holidays और NeoChem Bio Solutions का इश्यू खुलेगा।
- 4 दिसंबर को Luxury Time का SME IPO आएगा।
सभी कंपनियां बिजनेस बढ़ाने, कर्ज चुकाने और जनरल कॉर्पोरेट खर्च के लिए पैसा जुटा रही हैं। SME IPO में लिस्टिंग गेन का मौका हमेशा गर्म रहता है।
अगले हफ्ते इन 6 कंपनियों की लिस्टिंग, मुनाफा बटोरने का चांस
नए IPO के साथ-साथ 6 कंपनियां BSE SME पर लिस्ट भी हो रही हैं।
- 2 दिसंबर – SSMD Agrotech India
- 3 दिसंबर – Mother Nutri Foods और KK Silk Mills
- 5 दिसंबर – Exato Technologies, Logical Solutions और Purple Wave Infocom
- इनमें से कई कंपनियों के शेयर लिस्टिंग के दिन डबल या उससे ज्यादा होने की चर्चा है।









