120 Bahadur Teaser Out: बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड स्टार फरहान अख्तर एक बार फिर अपने फैंस के दिलों पर राज करने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर का टीजर रिलीज हो चुका है, और ये टीजर इतना दमदार है कि इसे देखकर आपकी देशभक्ति जाग उठेगी।
ये फिल्म भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान की कहानी को पर्दे पर लाने वाली है। भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का टीजर महज 2 मिनट 8 सेकंड का है, लेकिन इसमें इतना जोश और जज्बा भरा है कि आप 21 नवंबर को सिनेमाघरों की ओर दौड़े चले जाएंगे।
मेजर शैतान सिंह भाटी के रोल में फरहान
इस टीजर में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका ये अवतार ऐसा है, जिसे देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। फरहान की डायलॉग डिलीवरी इस टीजर की जान है। उन्होंने जिस अंदाज में डायलॉग बोले हैं, वो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।
खास तौर पर उनका एक डायलॉग, “मेरे पिताजी ने कहा था कि वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है। आज वो वक्त आ गया है। मुझे आखिरी गोली, आखिरी कदम और अपने खून की आखिरी बूंद तक लड़ना मंजूर है, लेकिन पीछे हटना नहीं,” सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
देशभक्ति से भरा टीजर
120 बहादुर का टीजर भारतीय जवानों के जज्बे और उनकी देशभक्ति को बखूबी दर्शाता है। युद्ध के मैदान की पृष्ठभूमि, सैनिकों का जोश और फरहान का इंटेंस अभिनय इसे देखने लायक बनाता है।
टीजर में दिखाए गए सीन इतने प्रभावशाली हैं कि ये फिल्म न सिर्फ मनोरंजन करेगी, बल्कि हमारे सैनिकों की वीरता को भी सलाम करने का मौका देगी। फरहान का ये किरदार और उनकी एक्टिंग आपको भावुक कर देगी और सिनेमाघरों में इस कहानी को पूरा देखने की उत्सुकता जगा देगी।









