19 May 2025, Mon

जानकीचट्टी ट्रेक पर भूस्खलन: एक की मौत, तीन घायल

जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पुलिस चौकी के पास बारिश के बाद चट्टानी मलबा और बोल्डर गिर गए। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से दो सफाई कर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं, एक महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई। उधर, जानकीचट्टी चौकी प्रभारी रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि लगातार बारिश के चलते जानकीचट्टी में श्रद्धालुओं को फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से रोका गया है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं का जत्था जा रहा था। इसी दौरान जानकीचट्टी पुलिस चौकी के आगे चट्टान से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए। उसकी चपेट में आने से महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालु दिपाली संदीप गावड़े(33) की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, एक अन्य श्रद्धालु संतोष वाणमोरे सहित दो सफाई कर्मी सुखदेव, पिंटू घायल हुए। पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। स्वस्थ केंद्र जानकीचट्टी के डाक्टर हरदेव सिंह पंवार ने बताया घायलों का प्राथमिक उपचार कर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया गया है।

By Ganga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *