---Advertisement---

2025 Suzuki XBEE फेसलिफ्ट लॉन्च, अब मिलेगी प्रीमियम लुक और नया इंजन

---Advertisement---

2025 Suzuki XBEE : जापान मोबिलिटी शो 2025 में सुजुकी ने अपनी नई (Suzuki XBEE) कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर पेश की है, जिसे क्रॉसबी भी कहा जा रहा है। ये उस मॉडल का फेसलिफ्ट वर्जन है, जो पहली बार 2017 में लॉन्च हुआ था।

इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेटेड स्टाइलिंग के साथ आया है। नई (Suzuki XBEE) में Z12E पेट्रोल इंजन लगा है, जो भारत में बिकने वाली स्विफ्ट में भी यूज होता है। (Suzuki XBEE) का बॉक्सी और सीधा स्टांस काफी हद तक भारत में बिकने वाली मारुति एस-प्रेसो जैसा लगता है। हालांकि, ये उससे लगभग 200mm ज्यादा लंबी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

2025 के अपडेट में (Suzuki XBEE) को नए गोल हेडलैंप्स, सिल्वर गार्निश वाली नई ग्रिल और निचले हिस्से के लिए मोटी क्लैडिंग मिली है। कार में नया डुअल-टोन पेंटवर्क और नए एलॉय व्हील्स का स्मार्ट सेट भी जोड़ा गया है, जो इसे पहले से थोड़ा ज्यादा प्रीमियम लुक देता है। इंटीरियर की बात करें तो (Suzuki XBEE) में नया स्टीयरिंग व्हील है, जो भारत में विक्टोरिस जैसा ही दिखता है।

एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी फिट किया गया है। सेंटर कंसोल पर नए स्विचगियर हैं, जो भारत में नई मारुति कारों में भी नजर आते हैं। गियर लीवर कंसोल का डिजाइन फ्लोटिंग स्टाइल का है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन जिम्नी जैसी ही रखी गई है।

कॉम्पैक्ट मॉडल होने के बावजूद, (Suzuki XBEE) को स्पेस को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पूरे केबिन में स्मार्ट स्टोरेज स्पेस बिखरे पड़े हैं।

सुजुकी (Suzuki XBEE) ब्रांड के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनी है। फेसलिफ्ट से पहले वाले वर्जन में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन था, लेकिन इस 2025 अपडेट में इसे 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड Z12E पेट्रोल इंजन से रिप्लेस कर दिया गया है। ये यूनिट CVT गियरबॉक्स के साथ आती है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर देती है।

(Suzuki XBEE) सिर्फ जापान में ही बेची जाती है। सुजुकी की इसे भारत लाने की कोई प्लानिंग नहीं है। हालांकि, अगर ये यहां आ गई, तो टाटा पंच और हुंडई एक्सटर जैसी कारों को जमकर टक्कर दे सकती है।

भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV या क्रॉसओवर का मार्केट तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। लोग अब हैचबैक से ज्यादा इन मॉडल्स को पसंद कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment