21 May 2025, Wed

Dehradun Crime News : देहरादून से कुख्यात ड्रग तस्कर अकरम गिरफ्तार, पुलिस ने तोड़ी तस्करी की चेन

देहरादून : उत्तरकाशी पुलिस ने “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक श्री देवेंद्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण में थाना पुरोला पुलिस ने मुख्य तस्कर अकरम सिद्दीगी को देहरादून से गिरफ्तार किया। अकरम लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था और अपने पेडलर्स के माध्यम से पूरे क्षेत्र में नशे की आपूर्ति करता था।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

गिरफ्तारी की यह कार्रवाई थानाध्यक्ष पुरोला श्री मोहन कठैत के नेतृत्व में हुई। पुलिस ने बताया कि अकरम सिद्दीगी नशे के व्यापार की पूरी चेन का मास्टरमाइंड था। बीते वर्ष नवंबर 2024 में पुरोला पुलिस ने शांति, मोनू और सावेज नाम के तीन तस्करों को दो किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में अकरम की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद NDPS एक्ट की धारा 27’A’ व 29 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए लगातार डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। कई दिनों की जांच और निगरानी के बाद अकरम को 8 फरवरी 2025 को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया।

नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी

उत्तरकाशी पुलिस लगातार नशे के अवैध व्यापारियों पर शिकंजा कस रही है। अकरम की गिरफ्तारी इस मामले में पांचवीं बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले शांति, मोनू और सावेज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नौशाद नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी वारंट B पर तलब किया था। पुलिस का कहना है कि इस पूरे गिरोह को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: अकरम सिद्दीगी
  • पिता का नाम: स्व. इकराम सिद्दीगी
  • निवास स्थान: निकट गर्ग डेरी, कांवली गांव, बसंत बिहार, देहरादून
  • उम्र: 32 वर्ष

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • उप निरीक्षक: रतन सिंह
  • अपर उपनिरीक्षक: पवन बडोनी
  • हेड कांस्टेबल: बबलू खान
  • कांस्टेबल: पूरण सिंह तोमर

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत सख्त अभियान

उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत पुलिस लगातार नशे के सौदागरों पर नकेल कस रही है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश को नशामुक्त बनाना और युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाना है। पुलिस आम जनता से भी अपील कर रही है कि वे यदि कहीं भी नशे का अवैध व्यापार होते देखें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

By Ganga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *