26 Jul 2025, Sat

Apple Cider Vinegar : सेहत बिगाड़ सकता है सेब का सिरका, जानें इसके छुपे हुए नुकसान

Apple Cider Vinegar : आजकल फिटनेस और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका बहुत लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एसिटिक एसिड पाचन से लेकर वजन घटाने और स्किन हेल्थ तक कई चीजों में मदद करते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि सेब का सिरका जरूरत से ज्यादा लेने से नुकसान भी हो सकता है?

जी हां, कुछ लोग बिना जानकारी के इसे रोजाना और ज्यादा मात्रा में लेने लगते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर पर बुरा असर डाल सकता है।

Eye Flu Symptoms : बरसात में तेजी से फैलता है Eye Flu, ये टिप्स बचाएंगे आपकी आंखें

पाचन तंत्र को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है सेब का सिरका

सेब का सिरका वैसे तो डाइजेशन सुधारने में फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर इसे जरूरत से ज्यादा देर तक पिया जाए तो उल्टा असर हो सकता है।

इसमें मौजूद हाई एसिड पेट की अंदरूनी परत को कमजोर कर सकता है, जिससे गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

इसलिए इसे हमेशा लिमिट में ही लेना सही माना जाता है।

पोटेशियम की कमी और हड्डियों पर असर

अगर आप लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर पीते रहते हैं तो शरीर में पोटेशियम का लेवल गिर सकता है।

पोटेशियम कम होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

सिर्फ इतना ही नहीं, पोटेशियम की कमी से स्किन ड्राई होने लगती है और मुंहासों की समस्या भी बार-बार होने लगती है।

दांतों को नुकसान

सेब का सिरका बहुत ज्यादा अम्लीय होता है। अगर इसे सीधे पीते हैं या फिर सही तरीके से डाइल्यूट नहीं करते तो दांतों के इनेमल को नुकसान होने लगता है।

नतीजा, दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ जाती है और कैविटी या दूसरी दांतों की बीमारी पकड़ सकती है। इसलिए हमेशा इसे पानी में मिलाकर ही पिएं और पीने के बाद कुल्ला करना न भूलें।

गले में जलन की दिक्कत

कुछ रिसर्च में सामने आया है कि एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड गले में जलन पैदा कर सकता है।

खासकर बच्चों के लिए तो यह और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इसलिए इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखना और खुद भी लिमिट में लेना बेहद जरूरी है।

संवेदनशील त्वचा वालों के लिए खतरा

बहुत से लोग एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल फेस पैक, स्किन टोनर या फेस स्क्रब में भी करते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसका इस्तेमाल बिलकुल न करें। सेब का सिरका सीधे लगाने से स्किन में जलन, रेडनेस या रैशेज हो सकते हैं।

अगर कभी स्किन पर इस्तेमाल करना भी हो तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

एप्पल साइडर विनेगर के कई फायदे हैं, लेकिन इसे आंख बंद करके यूज करना सही नहीं है। हमेशा डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेकर ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें। जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज अच्छी नहीं होती, फिर चाहे वो सेब का सिरका ही क्यों न हो।

By Ganga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *