27 Jul 2025, Sun

Haridwar Manasa Devi Stampede : करंट की अफवाह और भगदड़! हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, मरने वालों में बच्चे भी शामिल

Haridwar Manasa Devi Stampede : उत्तराखंड की पवित्र नगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में आज सुबह एक दुखद हादसा हो गया। मंदिर में करंट लगने की अफवाह फैलने के बाद भगदड़ मच गई, जिसके चलते 6 लोगों की जान चली गई और 35 लोग घायल हो गए।

इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं और ताजा जानकारी साझा की जा रही है।

भगदड़ में गई 6 जानें, कई गंभीर

प्रशासन के अनुसार, मनसा देवी मंदिर में हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 23 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सदमे में डाल दिया है।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार है:

  1. आरुष, 12 वर्ष, सौदा, बरेली, उत्तर प्रदेश
  2. विशाल, 19 वर्ष, धनौरी स्वार, रामपुर, उत्तर प्रदेश
  3. विक्की, 18 वर्ष, विलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश
  4. विपिन सैनी, 18 वर्ष, वसुवाखेरी, काशीपुर, उत्तराखंड
  5. वकील, मीहतलवाद, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
  6. शांति, बदायूं, उत्तर प्रदेश

घायलों का विवरण

इस हादसे में 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घायलों में शामिल हैं:

  1. इन्द्र, रिसालू रोड, पानीपत
  2. दुर्गा देवी, 60 वर्ष, दिल्ली
  3. शीतल, 17 वर्ष, रामपुर, उत्तर प्रदेश
  4. भूपेंद्र, 16 वर्ष, बदायूं, उत्तर प्रदेश
  5. अर्जुन, 25 वर्ष, सिविल लाइन, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
  6. कुमारी कृति, 6 वर्ष, मोतीहारी, बिहार
  7. राज कुमार, 14 वर्ष, मोतीहारी, बिहार
  8. अजय, 19 वर्ष, बडियारपुर, बिहार
  9. रोहित शर्मा, 21 वर्ष, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
  10. विकास, 22 वर्ष, बरेली कैंट, उत्तर प्रदेश
  11. काजल, 24 वर्ष, सिविल लाइन, मुरादाबाद
  12. अराधना कुमारी, 5.5 वर्ष, भागलपुर, बिहार
  13. विनोद शाह, 35 वर्ष, भागलपुर, बिहार
  14. निर्मला, 30 वर्ष, शीशगढ़, बरेली
  15. विशाल, 21 वर्ष, रामपुर
  16. अनुज, 20 वर्ष, मुरादाबाद
  17. एकांक्षी, 4 वर्ष, धामपुर, उत्तर प्रदेश
  18. संदीप, 25 वर्ष, मुरादाबाद
  19. रोशन लाल, पता अज्ञात
  20. दीक्षा, रामपुर
  21. अजय कुमार, 18 वर्ष, मुंगेर, बिहार
  22. मनोज सना, 30 वर्ष, बरेली, उत्तर प्रदेश

राहत और बचाव कार्य तेज

घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। 5 गंभीर घायलों को एम्स हॉस्पिटल, ऋषिकेश भेजा गया है, जबकि बाकी 23 घायलों का इलाज हरिद्वार के जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी हरिद्वार, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर और स्वास्थ्य विभाग की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

पीएम और सीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

By Ganga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *