2026 Hyundai Venue : कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अब जंग और भी रोमांचक हो गई है। एक तरफ मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) है, जो अपनी भरोसेमंद परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकलिटी के लिए मशहूर है, तो दूसरी तरफ नई 2026 हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) ने एंट्री लेकर सबको चौंका दिया है।
हुंडई (Hyundai) ने वेन्यू (Hyundai Venue) को इतने शानदार फीचर्स से भर दिया है कि ये अब सेगमेंट की सबसे प्रीमियम और टेक-लोडेड SUV बन चुकी है। चलिए, जानते हैं वो 10 खास फीचर्स जो नई Hyundai Venue को ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) से काफी आगे ले जाते हैं। आइए, इनकी डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
ड्युअल 12.3-इंच कर्व्ड डिस्प्ले
2026 Hyundai Venue में अब दो 12.3-इंच की कर्व्ड स्क्रीन लगी हैं। एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है और दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए। ये पूरा सेटअप कार के केबिन को फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। वहीं, ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) में अभी भी सिर्फ 9-इंच टचस्क्रीन है और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का नामोनिशान नहीं। Hyundai Venue यहां साफ जीत रही है!
बोस का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम
Hyundai Venue में अब बोस (Bose) का प्रीमियम 8-स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो जबरदस्त बेस और क्रिस्टल क्लियर ऑडियो देता है। इधर, ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) में Arkamys के सिर्फ 6 स्पीकर्स हैं, जो इतने इमर्सिव अनुभव नहीं देते। अगर म्यूजिक लवर हैं, तो Hyundai Venue आपका दिल जीत लेगी।
कस्टमाइजेबल एंबिएंट लाइटिंग
Hyundai Venue के केबिन में डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल के आसपास एंबिएंट लाइटिंग है। रात में ये इंटीरियर को लग्जरी फील देती है। ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) में ये फीचर बिल्कुल गायब है। Hyundai Venue रात की ड्राइव को और भी मजेदार बना देती है!
पावर्ड ड्राइवर सीट
Hyundai Venue में 4-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट है, जिससे कम्फर्ट सेट करना आसान हो जाता है। ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) में अभी मैनुअल एडजस्टमेंट ही मिलती है। लंबी ड्राइव पर Hyundai Venue का ये फीचर गेम-चेंजर साबित होता है।
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
भारत की गर्मी को देखते हुए हुंडई (Hyundai) ने Hyundai Venue में वेंटिलेटेड सीट्स जोड़ी हैं। ये लंबे सफर में ठंडक का एहसास देती हैं। ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) इस कम्फर्ट से दूर है। Hyundai Venue गर्मियों में आपकी बेस्ट फ्रेंड बनेगी!
रियर सीट रिक्लाइन फंक्शन
Hyundai Venue के रियर पैसेंजर्स अब सीट बैक को पीछे झुका सकते हैं, जिससे लंबी यात्राएं सुपर आरामदायक हो जाती हैं। ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) की रियर सीट फिक्स्ड है। यहां Hyundai Venue परिवार के लिए परफेक्ट चॉइस लगती है।
ADAS टेक्नोलॉजी
2026 Hyundai Venue में ADAS सेफ्टी सूट है, जिसमें फॉरवर्ड कॉलिजन वार्निंग (Forward Collision Warning), लेन कीप असिस्ट (Lane Keep Assist), एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control) और ड्राइवर एटेंशन वार्निंग (Driver Attention Warning) जैसे फीचर्स शामिल हैं। ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) में ये एडवांस सेफ्टी ऑप्शंस नहीं हैं। Hyundai Venue सेफ्टी में नंबर 1!
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
Hyundai Venue में TPMS टायरों का प्रेशर चेक करता रहता है और प्रॉब्लम पर अलर्ट देता है। ये सेफ्टी और फ्यूल सेविंग दोनों में मदद करता है। ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) में ये फीचर मिसिंग है। Hyundai Venue स्मार्ट ड्राइविंग का नया स्टैंडर्ड सेट कर रही है।
फ्रंट और साइड पार्किंग सेंसर
हुंडई Hyundai Venue में फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर के साथ 360° कैमरा है। ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) में सिर्फ रियर सेंसर हैं। पार्किंग में Hyundai Venue आपको सुपर कॉन्फिडेंट बनाती है।
इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) विद ऑटो होल्ड
Hyundai Venue में EPB और ऑटो होल्ड है, जो ट्रैफिक या ढलान पर कार को स्थिर रखता है। ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) में पुराना हैंड ब्रेक लीवर ही है। Hyundai Venue मॉडर्न ड्राइविंग को आसान बनाती है।
अगर आप फीचर से भरपूर, मॉडर्न और सेफ SUV चाहते हैं, तो नई 2026 हुंडई Hyundai Venue बेस्ट ऑप्शन है। हुंडई (Hyundai) ने साबित कर दिया कि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट अब सिर्फ पावर-माइलेज का नहीं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स का भी मैदान बन चुका है।









