---Advertisement---

24,999 वाला फोन अब ₹5,000 सस्ता – Tecno Pova Slim 5G पर मिल रहा धमाकेदार ऑफर

---Advertisement---

Tecno Pova Slim 5G : क्या आप बजट रेंज में सबसे पतले स्मार्टफोन (Tecno Pova Slim 5G) के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको टेक्नो पोवा स्लिम 5G (Tecno Pova Slim 5G) के बारे में जरूर जानना चाहिए। यह फोन दमदार MediaTek Dimensity 6400 5G Plus चिपसेट के साथ आता है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है।

इसमें 8GB रैम और 6.78-इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। साथ ही, इसमें 5160 mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

सबसे खास बात यह है कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) में टेक्नो पोवा स्लिम 5G (Tecno Pova Slim 5G) पर आपको 5000 रुपये की छूट मिल रही है। आइए, इस स्मार्टफोन और इसकी डिस्काउंट के बाद की कीमत के बारे में सबकुछ जानते हैं।

अमेजन सेल में टेक्नो पोवा स्लिम 5G पर धमाकेदार डील

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) में आप टेक्नो पोवा स्लिम 5G (Tecno Pova Slim 5G) को सिर्फ 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह 20% डिस्काउंट के बाद की कीमत है, क्योंकि इसकी मूल कीमत 24,999 रुपये है। यानी आप सीधे 5000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप अमेजन पे बैलेंस का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 599 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

अगर आपके पास पूरा पैसा नहीं है, तो चिंता न करें! आप इस फोन को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के जरिए भी खरीद सकते हैं, जिसमें आपको हर महीने सिर्फ 553 रुपये देने होंगे। यह डील उन लोगों के लिए शानदार है जो बजट में दमदार स्मार्टफोन (Tecno Pova Slim 5G) चाहते हैं।

दमदार परफॉर्मेंस

टेक्नो पोवा स्लिम 5G (Tecno Pova Slim 5G) में MediaTek Dimensity 6400 5G Plus चिपसेट है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 8GB फिजिकल रैम के साथ अतिरिक्त वर्चुअल रैम सपोर्ट भी है। फोन में 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है और यह Android 15 पर आधारित HiOS 15 पर चलता है।

यह फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड कामों के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें टेक्नो का Ella AI असिस्टेंट भी है, जो भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। साथ ही, AI राइटिंग, AI इमेज एडिटिंग, सर्कल टू सर्च और प्राइवेसी ब्लरिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कैमरा और बैटरी

टेक्नो पोवा स्लिम 5G (Tecno Pova Slim 5G) में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है। यह फोन 2K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और बेहद साफ तस्वीरें व वीडियो देता है।

इसके अलावा, फोन में 5160 mAh की दमदार बैटरी है, जो सामान्य इस्तेमाल में दो दिन तक चलती है। इतने पतले डिजाइन के बावजूद बैटरी से कोई शिकायत नहीं है। साथ ही, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह फोन सिर्फ 55 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है।

डिजाइन और डिस्प्ले

टेक्नो पोवा स्लिम 5G (Tecno Pova Slim 5G) में 6.78-इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग का मजा देती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है, जिससे बाहर की रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखती है। खास बात यह है कि यह डिस्प्ले Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है, जो इसे और भी टिकाऊ बनाता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment