Mahindra Thar : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर Mahindra Thar को नए और धांसू अंदाज में भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इस 3-डोर एसयूवी को 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। नई Mahindra Thar में स्टाइल, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का शानदार मेल देखने को मिलता है।
बाहर से टू-टोन ग्रिल और नए बंपर के साथ ये गाड़ी अब पहले से ज्यादा मॉडर्न दिखती है। वहीं, अंदर की बात करें तो ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स इसे और आकर्षक बनाते हैं। सबसे खास है इसका 26.03 सेमी का बड़ा HD टचस्क्रीन सिस्टम, जो ऑफ-रोडिंग के दौरान रियल-टाइम डेटा दिखाने में माहिर है।
बाहर से कितनी बदली Mahindra Thar?
नई Mahindra Thar का बाहरी लुक अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न है। इसमें टू-टोन ग्रिल और डुअल-टोन बंपर दिया गया है, जो इसे प्रीमियम फील देता है। हालांकि, लाइटिंग सिस्टम और 18-इंच के अलॉय व्हील्स पुराने जैसे ही हैं। कंपनी ने कलर ऑप्शंस को और बढ़ाया है। अब ग्राहक 6 शानदार शेड्स में से चुन सकते हैं, जिनमें टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे जैसे नए रंग खास ध्यान खींचते हैं। ये रंग Mahindra Thar को सड़क पर और भी आकर्षक बनाते हैं।
केबिन में क्या है नया?
नई Mahindra Thar का केबिन अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक हो गया है। ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड और नया स्टीयरिंग व्हील केबिन को लग्जरी का अहसास देता है। दूसरी पंक्ति में बैठने वालों के लिए रियर AC वेंट्स जोड़े गए हैं, जो गर्मियों में राहत देंगे। ड्राइवर की सुविधा के लिए स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और ऑटोमैटिक वर्जन में डेड पेडल जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। पावर विंडो स्विच अब डोर पैड्स पर शिफ्ट हो गए हैं। इसके अलावा, रियर कैमरा, रियर वॉश-वाइपर और इंटरनली ऑपरेटेड फ्यूल लिड जैसी सुविधाएं भी इस नई Mahindra Thar में शामिल हैं।
हाई-टेक इंफोटेनमेंट सिस्टम
Mahindra Thar में अब 26.03 सेमी का बड़ा HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके साथ टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स, टायर डायरेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम और Adventure Stats Gen II जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। ये सिस्टम ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान रियल-टाइम डेटा दिखाता है, जो एडवेंचर लवर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं।
इंजन और वैरिएंट्स का दम
नई Mahindra Thar में पुराने पावरफुल इंजन ऑप्शंस बरकरार हैं। इसमें 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल (150hp), 2.2L mHawk डीजल (130hp) और D117 CRDe डीजल (117hp) इंजन मिलते हैं। गाड़ी 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। साथ ही, इसमें RWD और 4X4 ड्राइवट्रेन ऑप्शंस भी हैं, जो इसे हर तरह के रास्तों के लिए तैयार बनाते हैं।
ट्रिम्स और फीचर्स का कमाल
Mahindra Thar को दो ट्रिम्स – AXT और LXT में लॉन्च किया गया है। बेस AXT वैरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें डुअल एयरबैग्स, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, ABS और नया डैशबोर्ड डिजाइन जैसे फीचर्स हैं। वहीं, टॉप LXT वैरिएंट में अलॉय व्हील्स, क्रूज कंट्रोल, एडवेंचर स्टैट्स, रियर कैमरा और 6 स्पीकर वाला बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।









