Motorola G96 : दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर सेल का धमाल मच गया है। फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली धमाका सेल में इस बार ढेर सारे स्मार्टफोन्स पर भारी-भरकम डिस्काउंट मिल रहे हैं।
इन्हीं में नया लॉन्च हुआ मोटोरोला G96 5G भी शुमार है, जो अब सिर्फ 15,000 रुपये में घर लाने का मौका दे रहा है। ये डील सुनकर तो जेब खुश हो जाएगी।
मोटोरोला G96 5G की असल कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि इसका टॉप मॉडल 22,999 रुपये का है। लेकिन फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में ये कीमत घटकर 15,999 रुपये रह गई है। ऊपर से एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये एक्स्ट्रा छूट भी मिल रही है। अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो और भी बचत हो सकती है।
ये एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगी, तो चेक जरूर करें।
मोटोरोला G96 5G दो वैरिएंट्स में आता है – 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज। कलर ऑप्शंस में एश्ले ब्लू, ड्रेस्डेन ब्लू, ऑर्किड और ग्रीन जैसे कूल शेड्स मिलेंगे, जो स्टाइलिश लुक देते हैं।
मोटोरोला G96 5G के धांसू स्पेसिफिकेशंस
मोटोरोला G96 5G में 6.67 इंच की एफएचडी+ 10-बिट 3डी कर्व्ड डिस्प्ले लगी है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ सुपर स्मूद और चमकदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। फोन को पावरफुल बनाता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर, जो स्पीड और परफॉर्मेंस में कोई कसर नहीं छोड़ता। मोटोरोला G96 5G यूजर्स को गेमिंग और मल्टीटास्किंग में मजा आएगा।
फोटोग्राफी लवर्स के लिए मोटोरोला G96 5G में 50एमपी सोनी लाइटिया 700सी ओआईएस सपोर्ट वाला मेन कैमरा है, साथ में 8एमपी सेकेंडरी कैमरा भी। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32एमपी फ्रंट कैमरा है, जो शार्प और डिटेल्ड पिक्चर्स कैप्चर करता है। बैटरी की बात करें तो 5500mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है – एक बार चार्ज, दिनभर चलेगा।
मोटोरोला G96 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हेलो यूआई पर चलता है और कंपनी तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा कर रही है। मोटोरोला G96 5G में आईपी68 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो जैसे प्रीमियम फीचर्स भी हैं, जो इसे बजट में बेस्ट बनाते हैं।









