---Advertisement---

8.2% ब्याज + टैक्स फ्री! पोस्ट ऑफिस की ये 7 स्कीम्स बैंक FD को रुला रही हैं

---Advertisement---

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025 : नौकरी हो या बिजनेस, हर महीने की कमाई का कुछ हिस्सा बचाना तो बनता है भाई! छोटी-छोटी बचत भी समय के साथ पहाड़ बन जाती है और मुश्किल घड़ी में काम आती है। पहले लोग बैंक FD में ही पैसा डालते थे, लेकिन अब बैंक वाले 6-7% से ज्यादा ब्याज दे ही नहीं रहे। इसी बीच पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं रॉकस्टार बन गई हैं क्योंकि यहां 7% से लेकर 8.2% तक ब्याज मिल रहा है, वो भी सरकारी गारंटी के साथ।

ये स्कीम्स सिर्फ अच्छा ब्याज ही नहीं देतीं, बल्कि पुरानी टैक्स व्यवस्था में 80C के तहत 1.5 लाख तक की छूट भी मिलती है। तो चलिए एक-एक करके देखते हैं पोस्ट ऑफिस की टॉप 7 स्कीम्स जो इस समय सबसे ज्यादा चल रही हैं।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) – 7.7% ब्याज, 5 साल में पैसा डबल जैसा

ये स्कीम बिल्कुल रिस्क फ्री है। अभी 7.7% सालाना ब्याज मिल रहा है जो हर महीने कंपाउंड होता है। 10 हजार रुपये लगाओगे तो 5 साल बाद करीब 14,490 रुपये मिलेंगे। पुरानी टैक्स स्लैब में पूरा 1.5 लाख तक का निवेश 80C में कट जाता है। ब्याज पर टैक्स लगता है, लेकिन मैच्योरिटी तक पैसा लॉक रहता है।

मीडियम टर्म के लिए बेस्ट

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) – बेटियों का भविष्य सेट, 8.2% टैक्स फ्री

ये स्कीम सिर्फ बेटी के नाम पर खुलती है और अभी सबसे ज्यादा 8.2% ब्याज दे रही है। 15 साल तक जमा करो, अकाउंट 21 साल या शादी तक चलेगा। सबसे बड़ी बात – जमा रकम, ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट तीनों पूरी तरह टैक्स फ्री! मार्केट रिस्क जीरो। मिडिल क्लास फैमिली भी आसानी से हर महीने थोड़ा-थोड़ा डाल सकती है। बेटी की पढ़ाई-शादी के लिए परफेक्ट प्लान।

किसान विकास पत्र (KVP) – 115 महीने में पैसा डबल

7.5% ब्याज, सालाना कंपाउंड। 10 हजार लगाओगे तो करीब 9 साल 7 महीने में 20 हजार मिलेंगे। सरकारी गारंटी, जीरो रिस्क। पहले मैच्योरिटी से पहले निकालना मुश्किल था, अब कुछ केस में थोड़ा रिलीफ मिल जाता है। लंबे समय तक निश्चिंत निवेश चाहते हो तो ये बेस्ट है।

महिला सम्मान बचत पत्र – सिर्फ महिलाओं के लिए, 2 साल में शानदार रिटर्न

महिलाओं और लड़कियों के नाम पर ही खुलता है। 7.5% ब्याज, हर तिमाही कंपाउंड। 10 हजार लगाओ तो 2 साल बाद करीब 11,602 रुपये मिलेंगे। छोटी-मोटी बचत करने वाली महिलाओं के लिए खासतौर पर बनाया गया है। शॉर्ट टर्म में अच्छा रिटर्न चाहिए तो ये ट्राई कर लो।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) – रिटायरमेंट के बाद हर 3 महीने पैसे

8.2% ब्याज, हर तिमाही सीधे सेविंग अकाउंट में क्रेडिट। 10 हजार पर करीब 205 रुपये हर 3 महीने। पति-पत्नी जॉइंट अकाउंट खोलकर लिमिट दोगुनी कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस और बैंक दोनों में मिल जाता है। रिटायरमेंट के बाद पेंशन जैसी रेगुलर इनकम चाहिए तो इससे अच्छा कुछ नहीं।

2 साल का टाइम डिपॉजिट – FD से बेहतर रिटर्न

7% ब्याज, हर 3 महीने कंपाउंड। 1 लाख लगाओ तो 2 साल में करीब 7,190 रुपये ब्याज। बीच में निकालना पड़े तो थोड़ा पेनाल्टी लग सकती है, लेकिन शॉर्ट टर्म के लिए सुपर सेफ ऑप्शन।

मंथली इनकम स्कीम (MIS) – हर महीने पक्की कमाई

7.4% ब्याज, हर महीने सीधे अकाउंट में। 1 लाख पर करीब 620 रुपये महीना! रिटायर्ड लोग, हाउसवाइफ या जिन्हें हर महीने खर्च के लिए पैसा चाहिए, उनके लिए गजब की स्कीम। सिंगल या जॉइंट दोनों में खुल जाती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment