---Advertisement---

Tata Curvv बुकिंग पर 87 दिन का इंतजार! जाने ICE और EV में कौन सा वैरिएंट चुनें?

---Advertisement---

Tata Curvv : टाटा मोटर्स ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर्व कूपे SUV के वेटिंग पीरियड का अनाउंसमेंट कर दिया है। इस महीने आप कर्व कूपे को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब एक बार इसका वेटिंग जरूर जान लीजिए। दरअसल, इस महीने आप इस SUV को खरीदने जा रहे हैं तब ये बुकिंग के 8 से 12 सप्ताह के बाद आपको मिलेगी।

यानी डिलीवरी के लिए आपको लगभग 87 दिन या करीब 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वेटिंग इस कार के कलर, वैरिएंट और आपके शहर के डीलर्स पर भी डिपेंड करती है। Tata Curvv को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में खरीद सकते हैं। चलिए इनकी डिटेल जानते हैं।

टाटा कर्व ICE के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशंस

Tata Curvv चार ट्रिम स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और अचीव्ड में उपलब्ध है। दिलचस्प बात यह है कि Tata Curvv कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 11वां व्हीकल बन गया है। Tata Curvv टाटा मोटर्स के नए एटलस प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। Tata Curvv खुद को कर्व ईवी से अलग करती है।

Tata Curvv को इंजन में कूल एयर पास करने के लिए वेंट के साथ फ्रंट ग्रिल मिलता है, जबकि एयर डैम को अलग तरह से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा 18 इंच के अलॉय व्हील्स भी कर्व ईवी से अलग हैं, जिसे रेंज बढ़ाने के लिए ज्यादा एरोडायनामिक डिजाइन की आवश्यकता पड़ती है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें Tata Curvv में बैकलिट टाटा लोगो के साथ चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और एक वायरलेस फोन चार्जर मिलता है।

टाटा मोटर्स का नया 1.2-लीटर GDi टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जिसे हाइपरियन नाम दिया गया है। इसने Tata Curvv के साथ अपनी शुरुआत की है। यह इंजन 124 bhp की पावर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे या तो 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है।

Tata Curvv क्यूव वैरिएंट में टर्बोचार्ज्ड 1.2-लीटर इंजन मिलता है, जो टाटा नेक्सन को भी पावर देता है। यह इंजन 119 bhp की अधिकतम पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन या तो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दोनों इंजन विकल्प पडल शिफ्टर्स प्राप्त करते हैं, जो गियरबॉक्स के मैनुअल कंट्रोल की अनुमति देता है।

Tata Curvv के साथ 1.5-लीटर काइरोटेक डीजल इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध है, जो 117 bhp की अधिकतम पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आता है।

Tata Curvv अपने सेगमेंट में पहली ऐसी एसयूवी है, जिसे डीजल इंजन के साथ डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। डीजल पावरट्रेन के डुअल-क्लच ऑटोमैटिक वैरिएंट पर पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं।

टाटा कर्व EV के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशंस

टाटा कर्व EV में आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है। इसमें अट्रैक्टिव फ्रंट फेशिया दिया है, जो स्लीक LED हेडलैम्प और LED DRLs के साथ आता है। पीछे की तरफ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ कनेक्टेड टेल लैंप भी हैं। इसमें क्लोज्ड ऑफ फ्रंट ग्रिल, स्लोपिंग रूफलाइन, 18-इंच एलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल और व्हील आर्च पर पियानो ब्लैक एलिमेंट भी हैं।

शार्क फिन एंटीना, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ इसकी स्पोर्टी अपील और भी बढ़ जाती है, जबकि यह एयरोडायनामिक रूप से डिजाइन किए गए एलॉय व्हील दिए हैं।

कर्व EV को कुल 5 मोनोटोन शेड्स में पेश किया गया है। इनमें प्रिस्टीन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पॉवर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज शामिल हैं। इनमें से तीन शेड्स नेक्सन EV से लिए गए हैं, जिसमें प्योर ग्रे कर्व EV के लिए यूनिक है। कर्व EV के साथ कोई डुअल-टोन फिनिश नहीं दी गई है। इसे 5 ट्रिम लेवल स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड और एम्पावर्ड में लॉन्च किया है। इसमें 500 लीटर बूट स्पेस दिया है, जिसे 973 लीट तक बढ़ाया जा सकता है। फ्रंट ट्रंक में 35 लीटर स्पेस मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।

कर्व EV में बेहद शानदार केबिन दिया है। इसमें लेटेस्ट इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल टोन डैशबोर्ड, मूड लाइटिंग के साथ वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, टच और टॉगल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया है। इसमें हरमन द्वारा 12.3 इंच फ्लोटिंग सिनेमैटिक टचस्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी है।

सीटिंग के मामले में कर्व EV में 6 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटों के साथ वेंटिलेटेड सीटें हैं। इसमें 2 पोजीशन वाली रियर सीट रिक्लाइनिंग फंक्शन भी है। इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट के ड्राइव मोड दिए हैं। इसके कुछ फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स में आर्केड.EV ऐप सूट, V2V चार्जिंग और V2L टेक्नोलॉजी, मल्टी-डायल फुल व्यू नेविगेशन और एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) शामिल हैं।

टाटा कर्व EV की सेफ्टी लिस्ट भी लंबी है। ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ADAS फीचर्स से लैस है। सुरक्षा के लिए कुल 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, i-VBAC के साथ ESP, ड्राइवर डोज-ऑफ अलर्ट के साथ एडवांस्ड ESP, हिल एसेंट और डिसेंट कंट्रोल दिए हैं। इसमें एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS), फ्रंट पार्किंग सेंसर और फ्रंट फॉग लैंप भी मिलेंगे।

अपने वर्ग में सबसे अधिक संख्या में ADAS फीर्स प्रदान करने वाली टाटा कर्व EV में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटमैटिक आपातकालीन ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं।

टाटा कर्व EV में सेफ्टी के लिए एग्जॉस्ट साउंट सिस्टम दिया है, जो कार के 20 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने तक पैदल चलने वालों को अलर्ट करता है। यह सुविधा पैदल चलने वालों को आने वाले वाहन के बारे में जागरूक करके लोगों की मदद करती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment