Post Office Schemes : अगर आप इस दिवाली पर खुद को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो पैसों की बारिश करा दे, तो ये खबर आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। हम यहां ऐसी दो Post Office schemes की बात कर रहे हैं, जिनमें थोड़ी सी अनुशासन के साथ निवेश करने से बंपर कमाई हो सकती है।
Post Office की PPF (Public Provident Fund) और SCSS (Senior Citizens Saving Scheme) जैसी सरकारी योजनाएं आपके लिए कमाल कर सकती हैं। ये Post Office schemes न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि टैक्स फ्री रिटर्न भी देती हैं।
पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स क्यों हैं स्पेशल?
Post Office schemes हमेशा से सबसे भरोसेमंद निवेश का नाम रही हैं, क्योंकि इन पर भारत सरकार की फुल गारंटी है। जहां PPF (Public Provident Fund) लंबे समय में बड़ा फंड बनाने का सुपर तरीका है, वहीं SCSS (Senior Citizens Saving Scheme) रिटायरमेंट के बाद स्टेडी इनकम का मजबूत सहारा।
दोनों Post Office schemes टैक्स बेनिफिट्स, फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट और जीरो रिस्क का फायदा देती हैं। आजकल लोग इन Post Office schemes की तरफ खूब रुख कर रहे हैं, क्योंकि ये आसान और फायदेमंद हैं।
PPF से कैसे पक्का करोड़पति बनें?
PPF (Public Provident Fund) एक लॉन्ग-टर्म सेविंग प्लान है, जहां अभी 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसकी मैच्योरिटी 15 साल की होती है, जिसे 5-5 साल बढ़ाया जा सकता है। मान लीजिए आप रोज महज 416 रुपये, यानी महीने के 12,500 रुपये जमा करते हैं, तो एक साल में आपका इन्वेस्टमेंट 1.5 लाख रुपये का हो जाएगा।
15 साल बाद, 7.1% ब्याज पर ये अमाउंट करीब 41.35 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा। अगर आप PPF (Public Provident Fund) में ये सेविंग 20 साल चालू रखें, तो फंड 67.69 लाख हो सकता है, और 25 साल में ये सीधे 1.03 करोड़ रुपये छू लेगा। यानी छोटी-मोटी PPF (Public Provident Fund) सेविंग से आप टैक्स-फ्री करोड़पति बन सकते हैं। ये Post Office scheme लंबे समय के लिए परफेक्ट है।
SCSS से रिटायरमेंट पर तिमाही 61,500 रुपये पेंशन पक्की
रिटायरमेंट के बाद टेंशन-फ्री इनकम चाहिए? तो SCSS (Senior Citizens Saving Scheme) आपके लिए बेस्ट चॉइस है। ये 60 साल या उससे ऊपर वालों के लिए है, लेकिन अगर आप 55 साल की उम्र में वॉलंटरी रिटायरमेंट लेते हैं, तो भी इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं।
SCSS (Senior Citizens Saving Scheme) में मैक्सिमम 30 लाख रुपये (जॉइंट अकाउंट) तक इन्वेस्ट कर सकते हैं, और इंटरेस्ट रेट 8.2% है। इससे हर तीन महीने में 61,500 रुपये तक की पेंशन ब्याज के रूप में मिल सकती है। स्कीम की टेन्योर 5 साल है, जिसे 3 साल एक्सटेंड किया जा सकता है।
डबल फायदा कैसे लें – एक इन्वेस्टमेंट, दो कमाई
सपोज आप 35 साल की उम्र से PPF (Public Provident Fund) में इन्वेस्ट शुरू करें और 25 साल तक जारी रखें, तो 60 साल की उम्र में आपका फंड 1.03 करोड़ रुपये का हो जाएगा। अब इसमें से 30 लाख रुपये SCSS (Senior Citizens Saving Scheme) में डाल दें, तो तिमाही 61,500 रुपये की फिक्स्ड पेंशन मिलेगी, और बाकी 73 लाख रुपये सेफ रहेंगे।
मतलब, PPF (Public Provident Fund) से कैपिटल ग्रोथ और SCSS (Senior Citizens Saving Scheme) से रेगुलर इनकम – ये Post Office schemes का ‘वन इन्वेस्टमेंट, टू इनकम’ वाला गोल्डन चांस है। इस दिवाली से ही शुरू करें, और फ्यूचर को सिक्योर बनाएं।









