2026 Nissan MPV : भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में MPV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है, और अब Nissan भी इसमें पूरी तरह उतरने को तैयार नजर आ रही है। कंपनी की आने वाली सब-4 मीटर Nissan MPV हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। ये कार 2026 में लॉन्च होगी और पॉपुलर MPV जैसे Renault Triber को सीधी टक्कर देगी। आइए, इस नई Nissan MPV के डिजाइन, फीचर्स और इंजन डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
डिजाइन
स्पाई फोटोज में Nissan MPV का ग्लिम्प्स बेहद आकर्षक लग रहा है। इसमें बड़ा जियोमेट्रिक-पैटर्न वाला ग्रिल है, जिसके बीच में कंपनी का नया Nissan लोगो चमक रहा है। ग्रिल का डिजाइन काफी बोल्ड है और क्रोम एलिमेंट्स से सजा हुआ, जो फ्रंट प्रोफाइल को और भी शानदार बना देता है।
इसके अलावा, इसमें C-शेप्ड LED DRLs, LED फॉग लैंप्स और स्पोर्टी बंपर मिलेगा। साइड प्रोफाइल को देखें तो ये Renault Triber जैसी लगती है, लेकिन इसमें कुछ एक्सक्लूसिव Nissan टच भी जोड़े गए हैं। फंक्शनल रूफ रेल्स, स्टाइलिश 15-इंच स्टील व्हील्स (जो एलॉय जैसा लुक देते हैं) और डुअल-टोन बॉडी फिनिश इसे और प्रीमियम फील देते हैं। कुल मिलाकर, Nissan MPV का ये डिजाइन फैमिली वालों को खूब पसंद आएगा।
इंटीरियर
हालांकि, ये नई Nissan MPV में 7-सीटर लेआउट मिलेगा, यानी ये फैमिली और ग्रुप ट्रैवल के लिए बेस्ट चॉइस साबित होगी। Renault Triber की तरह इसमें भी रिमूवेबल थर्ड-रो सीट्स होंगी, जो जरूरत पड़ने पर बूट स्पेस को बढ़ा देंगी।
Nissan इंटीरियर डिजाइन में थोड़ा अलग अप्रोच ले सकती है। उम्मीद है कि इसमें डुअल-टोन कैबिन, सॉफ्ट-टच मटेरियल्स और वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay जैसे फीचर्स मिलेंगे। कम्फर्ट के लिए रियर AC वेंट्स, पुश-बटन स्टार्ट, वायरलेस चार्जिंग पैड और रिक्लाइनिंग सेकंड व थर्ड रो सीट्स भी जोड़े जा सकते हैं। Nissan MPV का ये इंटीरियर मिडिल क्लास फैमिलीज के लिए कम्फर्टेबल राइड का वादा करता है।
परफॉर्मेंस
इंजन की बात करें तो Nissan MPV में नई Renault Triber फेसलिफ्ट जैसा 1.0 लीटर 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन लगाया जा सकता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ आएगा।
लेकिन उम्मीद है कि Nissan 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वैरिएंट भी ऑफर करेगी, जो ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस देगा। इससे ड्राइविंग स्मूद और मजेदार बनेगी, खासकर हाईवे पर। Renault Triber से इंस्पायर्ड ये इंजन ऑप्शंस Nissan MPV को किफायती रखेंगे।
फीचर्स
सेफ्टी में Nissan कोई कसर नहीं छोड़ेगी। नई Nissan MPV में ABS विथ EBD, डुअल एयरबैग्स, रिवर्स कैमरा और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हायर वैरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ESP और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी हो सकते हैं।
टेक फीचर्स की बात करें तो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस्ड ऑप्शंस मिलेंगे। Renault Triber को टक्कर देने के लिए Nissan MPV के ये फीचर्स इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाएंगे।
लॉन्च
इस नई Nissan MPV का लॉन्च 2026 में होने की उम्मीद है। कंपनी इसे सब-4 मीटर MPV सेगमेंट में पोजिशन करेगी, ताकि ये Renault Triber जैसी वैल्यू-फॉर-मनी प्रोडक्ट बने।
कीमत की बात करें तो ये MPV करीब 6.5 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच लॉन्च हो सकती है। ये प्राइस रेंज मिडिल क्लास फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन साबित होगी। Nissan MPV के आने से MPV मार्केट में नया रंग भर आएगा।









