---Advertisement---

Gold Investment : 10 ग्राम सोने की कीमत 1.32 लाख! जानिये अगले 25 साल में क्या हो सकती है इसकी कीमत?

---Advertisement---

Gold Investment : पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से, सोना (Gold Investment) भारतीय निवेशकों के लिए धन कमाने का सबसे भरोसेमंद जरिया बना हुआ है। भारतीयों का सोने के प्रति प्यार और विश्वास कभी कम नहीं हुआ। साल 2000 में जहां 24 कैरेट सोने की कीमत महज 4,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, वहीं आज अक्टूबर 2025 में यह 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर चुका है।

महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता के इस दौर में, सोना (Gold Investment) एक बार फिर “सुरक्षित निवेश” के रूप में अपनी चमक बिखेर रहा है। हैरानी की बात ये है कि पिछले 25 सालों में सोने ने औसतन 14.6% का सालाना रिटर्न दिया है, जो किसी भी पारंपरिक बचत योजना (Traditional Savings Schemes) या बैंक डिपॉजिट से कहीं ज्यादा है।

अगर यही रफ्तार रही, तो 2050 तक सोने की कीमतें आसमान छू सकती हैं। आइए जानते हैं कि अगले 25 साल में 10 ग्राम सोने की कीमत कितनी हो सकती है और 1 करोड़ रुपये में कितना सोना मिलेगा?

सोने का जादू क्यों बरकरार है?

पिछले 25 सालों में जब भी शेयर बाजार या बॉन्ड जैसे निवेशों की चमक फीकी पड़ी, सोना (Gold Investment) ने निवेशकों का दिल जीता। महंगाई, आर्थिक अनिश्चितता और करेंसी की अस्थिरता के दौर में सोना हमेशा एक भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश (Safe Investment) साबित हुआ है।

केंद्रीय बैंकों और बड़े निवेशकों की लगातार खरीदारी ने भी सोने की कीमतों को मजबूती दी है। भारत में शादियों और त्योहारी सीजन की मांग ने भी सोने की चमक को और बढ़ाया है।

एक साल में 67% से ज्यादा की उछाल

पिछले एक साल में ही 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत में 67% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। डॉलर की कमजोरी, भू-राजनीतिक तनाव, व्यापार शुल्क और ग्लोबल इकोनॉमी की अनिश्चितता ने सोने की मांग को और बढ़ा दिया है। भारत में त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह की खरीदारी ने भी सोने (Gold Investment) की कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है।

1 करोड़ रुपये में कितना सोना?

अगर आप आज, यानी अक्टूबर 2025 में, 1 करोड़ रुपये से सोना खरीदते हैं, तो आपको करीब 758 ग्राम (0.76 किलोग्राम) सोना मिलेगा। 21 अक्टूबर 2025 तक सोने की कीमत 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है।

25 साल में सोने ने दी कितनी कमाई?

साल 2000 में 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 4,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, और आज 2025 में यह 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हो चुकी है। यानी, पिछले 25 सालों में सोने ने 14.6% का औसत सालाना रिटर्न दिया है, जो इसे एक शानदार निवेश बनाता है।

2050 में 10 ग्राम सोने की कीमत?

अगर अगले 25 साल, यानी 2050 तक, सोने (Gold Investment) की कीमतें 14.6% सालाना रिटर्न की रफ्तार से बढ़ती रहीं, तो 10 ग्राम सोने की कीमत 40 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। यानी, कीमतें 300 गुना तक बढ़ सकती हैं। यह अनुमान सोने की अब तक की रफ्तार पर आधारित है।

1 करोड़ में कितना सोना मिलेगा?

2050 में अगर 10 ग्राम सोने की कीमत 40 लाख रुपये तक पहुंचती है, तो 1 करोड़ रुपये में आपको सिर्फ 25 ग्राम सोना मिलेगा। जबकि आज 1 करोड़ रुपये में 758 ग्राम सोना मिल रहा है। यानी, समय के साथ सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी निवेशकों के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है।

कीमतों में बदलाव की संभावना

हालांकि, ये अनुमान केवल पिछले रुझानों पर आधारित हैं। सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे ब्याज दरें, डॉलर की स्थिति, केंद्रीय बैंक की नीतियां और ग्लोबल इकोनॉमी। इसलिए, 2050 में सोने की कीमत 40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा या कम भी हो सकती है।

लेकिन अगर पिछले 25 सालों की रफ्तार जारी रही, तो सोना (Gold Investment) महंगाई को मात देने वाला निवेश साबित हो सकता है। हर निवेश की तरह इसमें भी उतार-चढ़ाव संभव हैं, लेकिन यह तय है कि सोना “सुरक्षित निवेश” (Safe Investment) का तमगा बरकरार रखेगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment