Vishwakarma Puja Panchamrit : हर साल 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की आराधना बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ की जाती है।
इस दिन लोग अपने घर, कार्यस्थल, फैक्ट्री, मशीनों और औजारों की पूजा करते हैं, ताकि कार्यक्षेत्र में तरक्की और सफलता मिल सके।
भगवान को प्रसन्न करने के लिए इस दिन विभिन्न प्रकार के भोग चढ़ाए जाते हैं – जिनमें मिठाइयां, फल, खीर, प्रसाद और पंचामृत शामिल हैं।
पंचामृत को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है क्योंकि यह पाँच दिव्य सामग्रियों से मिलकर तैयार होता है।
आइए जानते हैं कि विश्वकर्मा पूजा के दिन पंचामृत भोग कैसे बनाया जाता है।
पंचामृत बनाने के लिए सामग्री
- दूध – 1 कप (उबला और ठंडा)
- दही – 2 बड़े चम्मच
- शहद – 1 बड़ा चम्मच
- घी – 1 छोटा चम्मच
- शक्कर/मिश्री – 2 बड़े चम्मच (पिसी या दानेदार)
- तुलसी की पत्तियां – साफ धोकर
बनाने की विधि
सबसे पहले एक साफ बर्तन लें और उसमें दूध डालें। अब इसमें दही मिलाएं और अच्छे से फेंट लें।
इसके बाद शहद, घी और शक्कर/मिश्री डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अंत में ऊपर से तुलसी की पत्तियां डाल दें।
इस तरह आपका पंचामृत भोग तैयार हो जाएगा। पूजा में इसे भगवान विश्वकर्मा को अर्पित करें और बाद में प्रसाद के रूप में परिवार और भक्तों में बांटें।
विश्वकर्मा पूजा के दिन पंचामृत अर्पित करना शुभ फलदायी माना जाता है।
यह न सिर्फ धार्मिक आस्था को प्रकट करता है, बल्कि आपके घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि भी लाता है।









