---Advertisement---

पहली बार लॉन्च के 4 घंटे में iQOO 15 की 1,42,000 यूनिट्स बिकीं – जानें कारण

---Advertisement---

iQOO 15 : सोमवार को iQOO ने चीन में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च किया, और इसने आते ही बाजार में धूम मचा दी! कंपनी ने बताया कि iQOO 15 ने सिर्फ 30 मिनट में ही पिछले मॉडल iQOO 13 की पूरे दिन की सेल को पछाड़ दिया।

अब iQOO ने वीबो पर एक और पोस्ट शेयर कर बताया कि iQOO 15 की पहली सेल के महज 4 घंटों में 1,42,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक गईं। ये आंकड़ा पिछले जनरेशन के फोन की तुलना में 87% ज्यादा है। खास बात ये कि इस फोन को लॉन्च के तुरंत बाद बिना किसी प्री-ऑर्डर के सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था।

लोगों का फेवरेट बना iQOO 15

iQOO 15 की इस शानदार शुरुआत ने साबित कर दिया कि ये स्मार्टफोन लोगों को कितना पसंद आ रहा है। कंपनी का कहना है कि इसकी डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। पहले चार घंटों में इतनी भारी बिक्री ने स्मार्टफोन मार्केट में नया रिकॉर्ड बनाया है। बिना प्री-ऑर्डर के इतनी डिमांड वाकई हैरान करने वाली है।

iQOO 15 के धांसू फीचर्स

शानदार डिस्प्ले

iQOO 15 में 6.85 इंच की 2K+ कर्व्ड 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। ये डिस्प्ले डॉल्बी विजन को सपोर्ट करती है और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देती है, जिससे हर व्यू क्रिस्प और वाइब्रेंट दिखता है।

पावरफुल परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट के साथ Q3 गेमिंग चिप दी गई है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को सुपर स्मूथ बनाती है। iQOO 15 में 16GB तक की LPDDR5X Ultra Pro रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, यानी स्टोरेज और स्पीड की कोई कमी नहीं।

शानदार कैमरा सेटअप

कैमरा लवर्स के लिए iQOO 15 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मेन OIS सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शानदार तस्वीरें खींचता है।

लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग

iQOO 15 में 7000 mAh की दमदार बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी फोन को जल्दी चार्ज करके लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

अन्य खास फीचर्स

इस फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिन्ट सेंसर, IP68+IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग और Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। ये सारी खूबियां iQOO 15 को एक प्रीमियम स्मार्टफोन बनाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment