Vivo : इंडियन स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल मच गई है। इसी बीच Xiaomi या Samsung नहीं बल्कि Vivo के स्मार्टफोन ने टॉप पोजीशन पर अपनी जगह बनाई है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 की तीसरी तिमाही में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में करीब 4.84 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट हुई है। जो की पिछले साल की तुलना में लगभग 3% अधिक है।
इसी उछाल के साथ Vivo कंपनी भी अब सुर्खियों में है, जिसने दूसरी तिमाही में 20% मार्केट पोजीशन के साथ टॉप पोजीशन बनाए हुए हैं। Vivo के स्मार्टफोन ने इस बार बाजार को हिला दिया है, खासकर मिड-रेंज सेगमेंट में जहां T सीरीज और Y सीरीज जैसे मॉडल्स ने कमाल कर दिखाया।
Vivo नंबर वन क्यों बना?
Omdia की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo की ओर इस तिमाही में लगभग 97 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की गई। कंपनी के T सीरीज, V60 और Y सीरीज के स्मार्टफोन्स ने खासकर मिड-रेंज सेगमेंट में जबरदस्त परफॉर्मेंस किया है। रिटेल ऑफर्स, कैशबैक डील्स और स्टाइलिश कैमरा डिजाइन की वजह से Vivo को इंडियन ग्राहकों का पसंदीदा बना दिया है।
Vivo ने पिछले कुछ महीनों में अपने डिवाइसों में बेस्ट इन क्लास डिस्प्ले, AI कैमरा फीचर और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को अपग्रेड किया है। T सीरीज और V60 जैसे Vivo स्मार्टफोन्स ने ग्राहकों को इतना आकर्षित किया कि मार्केट शेयर में सीधा फायदा हुआ। Y सीरीज ने बजट सेगमेंट में भी Vivo को मजबूत पकड़ दी, जिससे कुल मिलाकर Vivo स्मार्टफोन्स की डिमांड आसमान छूने लगी।
Samsung दूसरे नंबर पर, लेकिन Vivo से थोड़ा पीछे
सैमसंग की ओर से 14% मार्केट शेयर और 68 लाख यूनिट्स की शिपमेंट के साथ दूसरी पोजीशन हासिल की गई है। कंपनी की Galaxy S24 सीरीज ने मिड प्रीमियम सेगमेंट में अच्छी पकड़ बनाई है।
लेकिन Vivo की एग्रेसिव मार्केट स्ट्रेटजी के सामने थोड़ी सी पीछे रह गई है। Galaxy S24 जैसे सैमसंग स्मार्टफोन्स ने तो दमदार सेल की, लेकिन Vivo के T सीरीज और Y सीरीज की तरह लोकल अपील न बना पाई। फिर भी, सैमसंग का पोजीशन मजबूत है, खासकर प्रीमियम यूजर्स के बीच।
Xiaomi और Oppo में कांटे की टक्कर
बाजार में शाओमी की ओर से 65 लाख यूनिट्स की सेल के साथ तीसरी पोजीशन पर कब्जा किया गया है, जबकि Oppo भी लगभग उसके बराबर रही है। Oppo की F31 सीरीज ने कंपनी की ग्रोथ को संभाला है। लेकिन फिर भी दोनों ब्रैंड्स के बीच का अंतर बहुत ही कम है।
Xiaomi स्मार्टफोन्स ने हमेशा की तरह वैल्यू फॉर मनी ऑफर किया, लेकिन Oppo के F31 जैसे मॉडल्स ने कैमरा और डिजाइन में आगे निकलने की कोशिश की। दोनों के बीच मुकाबला इतना कड़ा है कि अगली तिमाही में कुछ सरप्राइज हो सकता है।
Apple भी टॉप 5 में धमाल मचा रहा
Apple ने 49 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की है और 10% मार्केट शेयर के साथ फिर से टॉप 5 में एंट्री की है। वैसे, iPhone Air की सेल की उम्मीदें नहीं खड़ी उतरीं, लेकिन iPhone 17 की तरफ से कंपनी की सेल्स को मजबूती मिली है।
iPhone 17 ने प्रीमियम सेगमेंट में Apple को वापस पटरी पर ला दिया, जबकि Vivo और Samsung जैसे कॉम्पिटिटर्स मिड-रेंज पर फोकस कर रहे हैं। कुल मिलाकर, इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Apple का कमबैक Vivo के टॉप स्पॉट को चैलेंज करने वाला लग रहा है।









