Health Tips : बाजरा एक ऐसा अनाज है जिसे अक्सर सुपरफूड कहा जाता है। यह मोटा अनाज प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
बाजरे से खिचड़ी, खीर, मठरी, लड्डू और सबसे ज्यादा पॉपुलर, बाजरे की रोटी बनाई जाती है। खासकर सर्दियों में लोग इसे बड़ी चाव से खाते हैं।
हालांकि, हर किसी के लिए बाजरे की रोटी सही नहीं होती। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कुछ लोग हैं जिन्हें बाजरे की रोटी खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
पेट की समस्याओं वाले लोग
यदि आपको अक्सर पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज, बदहजमी या भारीपन की शिकायत रहती है, तो बाजरे की रोटी खाने से बचें।
बाजरा तासीर में गर्म और ड्राई होता है, जो पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकता है। ऐसे लोगों के लिए हल्के अनाज जैसे ज्वार, चावल या दलिया बेहतर विकल्प हैं।
गर्भवती महिलाएं
गर्भावस्था में पाचन और पोषण दोनों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। बाजरे की रोटी की गर्म तासीर गर्भ में पल रहे शिशु के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है और इसे पचाना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
इस दौरान खिचड़ी, दलिया या अन्य आसानी से पचने वाले अनाज खाने की सलाह दी जाती है।
स्किन एलर्जी या खुजली वाले लोग
जो लोग अक्सर स्किन एलर्जी, रैशेज या खुजली जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं, उन्हें भी बाजरे की रोटी सीमित मात्रा में ही खानी चाहिए।
इसकी गर्म तासीर और ड्राई नेचर स्किन इश्यूज को ट्रिगर कर सकता है। अगर बाजरे की रोटी खाना जरूरी है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
थायराइड की समस्या वाले लोग
थायराइड के मरीजों के लिए भी बाजरे की रोटी सावधानी से खानी चाहिए। बाजरे में गाइट्रोजन नामक तत्व मौजूद होता है, जो थायराइड ग्लैंड को प्रभावित कर सकता है और हार्मोन इंबैलेंस का कारण बन सकता है।
ऐसे लोग बाजरे की रोटी लिमिट में ही खाएं और डॉक्टर से सलाह जरूर लें। बाजरे की रोटी कई पोषक तत्वों से भरपूर है और सही लोगों के लिए यह सेहतमंद मील है।
लेकिन यदि आपके स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, जैसे पेट की तकलीफ, गर्भावस्था, स्किन एलर्जी या थायराइड, तो बाजरे की रोटी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना सबसे सुरक्षित कदम होगा।









