---Advertisement---

Health Tips : जानिए अंडा खाने में कौन-कौन सी आदतें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं

---Advertisement---

Health Tips : अंडा हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से नहीं खाया या पकाया जाए तो यह आपके लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है।

अंडे में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन कुछ गलत आदतों के कारण आप इससे मिलने वाले पोषण का पूरा लाभ नहीं उठा पाते।

आइए जानते हैं 7 ऐसी आम गलतियां जो अंडा खाने वालों से अक्सर होती हैं और इन्हें तुरंत बदलना चाहिए।

अंडा ओवरकुक करना

अधिकतर लोग अंडे को ज्यादा देर तक पकाते हैं। खासकर उबले हुए अंडों में पीले भाग के आस-पास हरी लाइन बनने लगती है। इसका मतलब है कि अंडा ज्यादा पक गया है और इसमें मौजूद प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स का नुकसान होने लगा है।

वहीं, अंडे को कच्चा या अधपका खाने की गलती भी न करें, क्योंकि इससे पेट के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

अंडे की ताजगी को न चेक करना

कुकिंग से पहले अंडे की फ्रेशनेस जरूर चेक करें। फ्रेश अंडे का टेस्ट बेहतर होता है और इसमें पोषण भी भरपूर मात्रा में रहता है। बासी या पुराने अंडे खाने से ना सिर्फ स्वाद खराब होता है, बल्कि पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

फ्रिज के डोर में अंडा स्टोर करना

कई लोग अंडे को फ्रिज के डोर में रखते हैं। यह आदत पूरी तरह गलत है। फ्रिज के डोर का तापमान दिनभर बदलता रहता है, जिससे अंडा जल्दी खराब हो सकता है। अंडों को फ्रिज के ठंडे और स्थिर हिस्से में स्टोर करें।

अंडे को धोकर रखना

बाजार से लाए अंडे को तुरंत धोना सही नहीं है। अंडे की बाहरी सतह पर नेचुरल लेयर होती है जो इसे बैक्टीरिया से बचाती है। इसे धोने से यह परत हट जाती है और अंडा जल्दी खराब होने लगता है। हमेशा अंडे का उपयोग करने से पहले ही धोएं।

अंडे को सीधे बर्तन में तोड़ना

अंडे के छिलके पर बैक्टीरिया होते हैं। अगर इसे सीधे बर्तन में तोड़ा जाए और कोई छोटा टुकड़ा खाना में चला जाए, तो पेट में संक्रमण हो सकता है। इसे अलग कटोरे में तोड़ें और फिर खाना में डालें।

क्रेक अंडे को लंबे समय तक रखना

हल्के क्रैक वाले अंडे को कई दिनों तक स्टोर करना सही नहीं है। क्रैक होने के बाद अंडे में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं और यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

अंडे को ज्यादा तेल में तलना

अंडे को अधिक तेल में तलने से इसमें मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। बेहतर होगा कि अंडे को उबालकर या कम तेल में पकाया जाए। यह न सिर्फ सेहतमंद है, बल्कि न्यूट्रिशन भी सुरक्षित रहता है।

अंडा एक सुपरफूड है, लेकिन इसके सही इस्तेमाल और स्टोरेज से ही आप इसके स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।

ऊपर बताई गई गलतियों से बचकर आप न सिर्फ अपने अंडे का स्वाद बढ़ा सकते हैं, बल्कि सेहतमंद भी रह सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment