SUV launches November 2025 : कार प्रेमियों के लिए नवंबर 2025 का महीना किसी त्योहार से कम नहीं होगा। जी हां, क्योंकि भारतीय SUV बाजार में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री होने वाली है, जहां एक तरफ Hyundai Venue अपने बिल्कुल नए अवतार में आ रही है, वहीं दूसरी तरफ Tata Motors अपनी दशकों पुरानी आइकॉनिक SUV Tata Sierra की शानदार वापसी कर रही है।
इसके अलावा Tata Motors अपनी लोकप्रिय SUVs Tata Safari और Tata Harrier को एक पावरफुल पेट्रोल इंजन के साथ भी लॉन्च करने जा रही है। आइए इन सभी लॉन्च की खास बातें जानते हैं, खासकर Hyundai Venue, Tata Sierra, Tata Harrier और Tata Safari के इन अपडेट्स को, जो SUV बाजार को हिला देंगे।
Hyundai Venue की ‘मिनी-Creta’ अवतार में धांसू वापसी
Hyundai Venue भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है और इसका नया सेकेंड जेनरेशन मॉडल 4 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। इस बार कंपनी ने Hyundai Venue को केवल फेसलिफ्ट (नया लुक) नहीं, बल्कि एक बड़ा अपडेट दिया है, जो इसे और भी कूल बना देगा।
डिजाइन में Hyundai Venue को ऐसा बदला गया है कि ये बिल्कुल ‘मिनी-क्रेटा’ जैसी लगेगी। इसका फ्रंट (सामने का हिस्सा) पूरी तरह से बदल गया है, जिसमें मस्कुलर ग्रिल, नई LED हेडलैंप्स और DRLs (डेटाइम रनिंग लाइट्स) दी गई हैं। Hyundai Venue के केबिन को भी नए लेआउट, बेहतर मटेरियल और एक नया डैशबोर्ड मिला है, जो प्रीमियम फील देगा। ये बदलाव Hyundai Venue को युवा खरीदारों के लिए परफेक्ट चॉइस बना देंगे।
इंजन की बात करें तो Hyundai Venue में पहले वाले ही रहेंगे, लेकिन अब इसके डीजल इंजन के साथ एक नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलेगा। ये उन ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो डीजल ऑटोमैटिक SUV की तलाश में हैं। Hyundai Venue के इस अपडेट से सिटी ड्राइविंग और लंबी यात्राएं दोनों आसान हो जाएंगी।
Tata Sierra: 90s की आइकॉनिक SUV की मॉडर्न धमाकेदार वापसी
क्या आपको 90 के दशक की प्रीमियम SUV Tata Sierra याद है? अब ये SUV एक मॉर्डन अवतार में नवंबर के दूसरे सप्ताह में वापसी के लिए तैयार है। Tata Sierra कार रेट्रो लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होगी, जो पुराने फैंस को नॉस्टैल्जिया देगी और नए खरीदारों को आकर्षित करेगी।
Tata Sierra के पुराने अल्पाइन विंडो (Alpine Window) (पीछे की बड़ी घुमावदार खिड़की) डिजाइन फिलॉसफी को नए और आकर्षक स्टाइल के साथ पेश किया जाएगा। ये क्लासिक टच Tata Sierra को मिड-साइज SUV सेगमेंट में स्टैंडआउट बना देगा।
नई Tata Sierra ICE (पेट्रोल/डीजल) और EV (इलेक्ट्रिक) दोनों अवतार में आएगी। पेट्रोल इंजन में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। ट्रांसमिशन की बात करें तो Tata Sierra में ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल और सेवन-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। ये Tata Sierra न केवल नॉस्टैल्जिया वापस लाएगी, बल्कि अपने प्रीमियम फीचर्स के साथ मिड-साइज SUV बाजार में एक मजबूत दावेदार होगी।
Tata Harrier और Tata Safari को मिलेगा ‘पेट्रोल पावर’ का तड़का
Tata Motors की दो फ्लैगशिप SUVs Tata Safari और Tata Harrier अभी तक केवल डीजल इंजन में आती थीं, उन्हें भी नवंबर में एक बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। ये अपडेट Tata Harrier और Tata Safari को और वर्सेटाइल बना देगा।
इन दोनों SUVs में अब Tata Motors का खुद बनाया गया नया 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यही इंजन नई Tata Sierra को भी पावर देगा, जिससे Tata Harrier, Tata Safari और Tata Sierra का इंजन फैमिली कनेक्शन मजबूत हो जाएगा।
Tata Harrier और Tata Safari के मौजूदा डिजाइन या इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन ये अपडेट इंजन पर फोकस्ड है। पेट्रोल इंजन आने से Tata Harrier और Tata Safari उन ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक हो जाएंगी जो डीजल के बजाय पेट्रोल का विकल्प पसंद करते हैं, या कम रनिंग वाले ग्राहक हैं। ये चेंज SUV बाजार में Tata Harrier और Tata Safari की सेल्स को बूस्ट दे सकता है।









