---Advertisement---

ट्वीट विवाद पर बोले Mohinder Kaur के वकील, Kangana Ranaut से पहले ही था BJP से रिश्ता

---Advertisement---

Kangana Ranaut : अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की माफी के बावजूद पंजाब की बुजुर्ग किसान मोहिंदर कौर उनके खिलाफ मानहानि का केस जारी रखने पर अड़ी हुई हैं। मोहिंदर कौर ने साफ कहा है कि वो अपने सम्मान की लड़ाई आखिर तक लड़ेंगी। उनके वकील रघुवीर सिंह बेनीवाल ने भी ऐलान किया कि केस को आगे बढ़ाया जाएगा, चाहे कुछ भी हो।

खास बात ये है कि बेनीवाल खुद लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। ये पूरा विवाद 2020-21 के किसान आंदोलन से जुड़ा है, जब कंगना ने मोहिंदर कौर की तस्वीर वाली एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने दावा किया था कि कुछ लोग पैसे लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बेनीवाल ने बताया कि लोग सवाल उठाते थे कि वो मोहिंदर कौर का पक्ष ठीक से लड़ पाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा, ‘कंगना के राजनीति में आने से पहले ही मैं लंबे समय से बीजेपी से जुड़ा हुआ हूं। कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए कि मैं मोहिंदर कौर का पक्ष ठीक से रखूंगा या नहीं, लेकिन उन्होंने मुझपर भरोसा किया। कंगना की बातों ने जितना दर्द पंजाब की माताओं को दिया है, उतना ही मुझे भी हुआ है।’

बेनीवाल ने आगे कहा, ‘कोई भी दबाव हो पर परिवार हमेशा केस लड़ने के लिए सक्रिय रहा। रोज के काम पर निर्भर रहने वाले किसानों के लिए कोर्ट की सुनवाई में जाना कभी भी आसान नहीं होता है, लेकिन मैं जब भी उन्हें बुलाता हूं तो वो आ जाते हैं। हम कोई भी माफी स्वीकार नहीं करेंगे। ये केस लड़ा जाएगा।’

कंगना रनौत ने माफी मांगी

सोमवार को कंगना रनौत बठिंडा की एक अदालत में मानहानि के मामले में पेश हुईं। वहां उन्होंने कहा कि उनके 2021 के ट्वीट से ‘गलतफहमी’ पैदा हुई है। कंगना ने कोर्ट में बताया कि उनके लिए हर ‘माता’ सम्माननीय है। ये टिप्पणी उन्होंने निरस्त हो चुके कृषि कानूनों के खिलाफ 2020-21 के किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान की थी।

अदालत के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने बताया, ‘महिंदर (कौर) जी के परिवार के साथ जो भी गलतफहमी हुई, मैंने ‘माता जी’ को उनके पति को संदेश दिया कि किस तरह वो गलतफहमी का शिकार हुई हैं।’ कंगना ने जोर देकर कहा, ‘मैंने कभी सपने में भी इसकी कल्पना नहीं की थी… हर ‘माता’, चाहे वो पंजाब से हो या हिमाचल से, मेरे लिए सम्माननीय है।’

जब रिपोर्टर्स ने पूछा कि क्या उन्होंने जानबूझकर या अनजाने में गलती स्वीकार की, तो सांसद ने कहा कि मामले को ठीक से देखें तो उनकी तरफ से ऐसा कुछ नहीं है। कंगना ने बताया, ‘एक रीट्वीट था जिसे मीम के रूप में इस्तेमाल किया गया। मैंने महिंदर जी के पति से भी इस बारे में चर्चा की है।’

उन्होंने कहा कि उस मीम में कई महिलाएं थीं और किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की गई थी। फिर भी, कंगना ने पोस्ट से हुई गलतफहमी पर खेद जताया।

जनवरी 2021 में बठिंडा में दायर शिकायत में मोहिंदर कौर ने आरोप लगाया था कि बीजेपी सांसद ने उन्हें गलत तरीके से बिलकिस बानो के रूप में पहचानकर बदनाम किया। बिलकिस बानो 2020 के शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आई एक कार्यकर्ता थीं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment