---Advertisement---

Mahindra BE 6 Pack One अब डीलरशिप पर, जल्द शुरू होंगी डिलीवरी

---Advertisement---

Mahindra BE 6 Pack One : देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में महिंद्रा का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। उसकी (BE 6) और XEV 9e लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं। ऐसे में कंपनी इन कारों को लगातार नए वर्जन के साथ अपडेट भी कर रही है।

अब कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कन्फर्म किया है कि उसने (BE 6) पैक वन वैरिएंट पूरे भारत में डीलरशिप पर पहुंचना शुरू कर दिया है। यह इस बात का संकेत है कि कस्टमर को इसकी डिलीवरी जल्द ही शुरू की जाएगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

महिंद्रा (BE 6) इलेक्ट्रिक SUV में बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन मिलता है। (BE 6) पांच ट्रिम्स में मिलती है, जिसमें पैक वन, पैक वन अबव, पैक टू, पैक थ्री सेलेक्ट और पैक थ्री शामिल हैं। इसमें 59 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के दावे मुकाबिक सिंगल चार्ज पर 557Km की रेंज देती है।

इसके हायर ट्रिम्स में 79 kWh की बैटरी मिलती है, जो 286 bhp की रियर मोटर के साथ आती है। इसकी रेंज 683Km (MIDC) तक बढ़ जाती है। इनकी एक्स-शोरूम कीमतें 18.90 लाख से 26.90 लाख रुपए तक हैं।

BE 6 पैक वन के फीचर्स की डिटेल

(BE 6) पैक वन वैरिएंट में इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले का शानदार सेटअप मिलता है, जो ड्राइविंग को और आसान बनाता है। इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट है, ताकि आपका फोन कार से कनेक्ट हो जाए बिना तारों के।

6-स्पीकर साउंड सिस्टम से म्यूजिक का मजा दोगुना हो जाता है, जबकि क्रूज कंट्रोल लंबी ड्राइव्स को रिलैक्सिंग बनाता है। रियर वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल हर पैसेंजर को कंफर्ट देता है, और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप फीचर से कार स्टार्ट करना बच्चों का खेल हो जाता है।

कौन से फीचर्स नहीं मिलेंगे

हालांकि (BE 6) पैक वन में कई कूल फीचर्स हैं, लेकिन कुछ प्रीमियम चीजें यहां मिसिंग हैं, जो हायर वैरिएंट्स में मिलेंगी। जैसे वेंटिलेटेड सीटें, जो गर्मियों में काफी काम आती हैं, या हेड-अप डिस्प्ले (HUD) जो स्पीड जैसी जानकारी विंडस्क्रीन पर दिखाता है।

डुअल-जोन ऑटो AC भी नहीं है, जहां ड्राइवर और पैसेंजर अलग-अलग टेम्परेचर सेट कर सकें। साथ ही 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम का प्रीमियम साउंड यहां नहीं मिलेगा, न ही NFC चाबी जैसी स्मार्ट एंट्री।

BE 6 के सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट

सेफ्टी में महिंद्रा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है, खासकर (BE 6) में। बेसिक से लेकर एडवांस्ड फीचर्स की भरमार है। स्टैंडर्ड 6 एयरबैग हर सफर को सुरक्षित बनाते हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक पार्किंग को आसान और सेफ करता है। सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा बैकिंग को हेल्प करता है, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) टायर्स की हवा पर नजर रखता है।

रेन-सेंसिंग वाइपर बारिश में विजिबिलिटी बढ़ाते हैं। हायर स्पेक्स में 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो ऑटो ब्रेकिंग और लेन असिस्ट देते हैं – कुल मिलाकर फैमिली के लिए परफेक्ट चॉइस।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment