---Advertisement---

Weather Update : उत्तर भारत में फिर बदला मौसम, दिल्ली-NCR और यूपी में बारिश के आसार

---Advertisement---

Weather Update 01 November 2025 : उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब और हरियाणा में बादलों ने आसमान को पूरी तरह घेर लिया है और अगले दो दिनों में कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग का क्या कहना है?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात मोंथा के कमजोर पड़ने के बाद भी इसका असर दक्षिण और पूर्वी भारत में बना हुआ है। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में तापमान गिरने लगेगा और ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी।

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में अगले 48 घंटे तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, मऊ और आसपास के जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। बिहार में भी बंगाल की खाड़ी से आई नमी की वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भी बारिश का अलर्ट

गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में आज से अगले दो दिन तक बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, पूर्व-मध्य अरब सागर पर बना दबाव धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है, जिससे गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश का दौर

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीभरी हवाओं की वजह से इन इलाकों में बिजली गिरने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment