---Advertisement---

iQOO Neo 11 : आ गया 7500mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, मिनटों में होगा चार्ज

---Advertisement---

iQOO Neo 11 : अपने पावरफुल स्मार्टफोन्स के लिए मशहूर iQOO ब्रांड ने नया iQOO Neo 11 स्मार्टफोन चीन में धूमधाम से लॉन्च कर दिया है। इस नए iQOO Neo 11 में 7500mAh की दमदार बैटरी के साथ 2K रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट वाला 6.82-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

चीन में iQOO Neo 11 चार शानदार कलर्स में उपलब्ध होगा। धूल और पानी से बिलकुल बेअसर, क्योंकि iQOO Neo 11 IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। नए iQOO Neo 11 की कीमत कितनी है और इसमें क्या-क्या खास है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं…

iQOO Neo 11 की कीमत इतनी है

चीन में iQOO Neo 11 की कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 2,599 युआन (लगभग 32,500 रुपये) से शुरू होती है। 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन (लगभग 38,500 रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग 36,000 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,299 युआन (लगभग 41,000 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 3,799 युआन (लगभग 47,000 रुपये) है।

iQOO Neo 11 अभी चीन में कंपनी की वेबसाइट पर फेसिंग द विंड, ग्लोइंग व्हाइट, पिक्सेल ऑरेंज और शैडो ब्लैक कलर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

iQOO Neo 11 के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Neo 11 डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.82-इंच 2K (1440×3168 पिक्सेल) LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और पिक्सेल डेनसिटी 510 पीपीआई है। iQOO Neo 11 का डिस्प्ले 2,592 हर्ट्ज PWM डिमिंग, 3200 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 25.4ms टच रिस्पॉन्स टाइम का दावा करता है।

iQOO Neo 11 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, जिसे 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। दावा है कि iQOO Neo 11 ने AnTuTu बेंचमार्क में 3.54 मिलियन से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। iQOO Neo 11 आईकू के सेल्फ-डेवलप्ड मॉन्स्टर सुपर-कोर इंजन के साथ आता है, जो iQOO 15 में भी है। गेमिंग के लिए iQOO Neo 11 में Q2 चिप भी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo 11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का 1/1.56-इंच प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में f/2.45 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सेल कैमरा है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए iQOO Neo 11 में 8K वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

iQOO Neo 11 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, बेईडौ, एनएफसी, जीएनएसएस, क्यूजेडएसएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। iQOO Neo 11 में अल्ट्रासोनिक 3D फिंगरप्रिंट सेंसर है। धूल और पानी से बचाव के लिए iQOO Neo 11 IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। iQOO Neo 11 में फेस रिकग्निशन फीचर भी सपोर्ट करता है।

iQOO Neo 11 में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग वाली 7500mAh बैटरी है। 216 ग्राम वजनी iQOO Neo 11 का डाइमेंशन लगभग 163.37×76.71×8.05 एमएम है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment