Smart Projector : अगर आपका बजट कम है और नया स्मार्ट टीवी खरीदने का सपना अधूरा रह गया है, तो स्मार्ट प्रोजेक्टर आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। 100 इंच या उससे बड़ा स्मार्ट टीवी लेने के लिए आपको लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं, लेकिन सिर्फ 4000 रुपये से भी कम में प्रोजेक्टर आपकी दीवार पर 200 इंच तक का स्मार्ट टीवी जैसा शानदार एक्सपीरियंस दे सकता है। जी हां, स्मार्ट फीचर्स से लैस प्रोजेक्टर अब 4000 रुपये से कम में मिल रहा है।
खास डिस्काउंट का धमाका Lifelong Electronics के प्रोजेक्टर पर
Lifelong Electronics का प्रोजेक्टर मॉडल जबरदस्त छूट के साथ आ रहा है। इसमें WiFi-Bluetooth, USB और HDMI कनेक्टिविटी जैसे ढेर सारे ऑप्शंस मिलते हैं। यह प्रोजेक्टर 1080p और 4K Ultra सपोर्ट देता है।
रूम के अंदर ही नहीं, आउटडोर सेटअप के लिए भी परफेक्ट है। इसका डिजाइन सुपर पोर्टेबल है और स्क्रीन मिररिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे Lightbeam Smart Projector हर तरह से यूजफुल लगता है।
अमेजन पर सस्ते दाम में Lightbeam Smart Projector
ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया अमेजन पर Lightbeam Smart Projector को महज 4,499 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है, जबकि इसका ओरिजनल प्राइस करीब 15 हजार रुपये बताया जा रहा है।
अगर आप चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट करते हैं, तो 1000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी और Lightbeam Smart Projector की कीमत 4000 रुपये से भी कम हो जाएगी। ऐसे ऑफर्स के साथ Lightbeam Smart Projector खरीदना बिल्कुल स्मार्ट डील है।
Lightbeam Smart Projector के कमाल के फीचर्स
Lifelong कंपनी का Lightbeam Smart Projector 1080p नेटिव रेजॉल्यूशन और 4K Video कंपैटिबिलिटी के साथ आता है। इससे आप 200 इंच तक का बड़ा डिस्प्ले अपनी सीलिंग या दीवार पर प्रोजेक्ट कर सकते हैं।
इसमें 180 डिग्री स्विवेल सपोर्ट है और इंटीग्रेटेड साउंड सिस्टम की वजह से अलग स्पीकर्स की जरूरत नहीं पड़ती। Lightbeam Smart Projector 3000 लूमेन्स ब्राइटनेस देता है और बिल्ट-इन OTT ऐप्स के साथ आता है, जो इसे परफेक्ट होम एंटरटेनमेंट डिवाइस बनाता है।
बाकी फीचर्स में RGB Tri-Color लेजर टेक्नोलॉजी, ऑटो-कीस्टोन और Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी शामिल है। Lightbeam Smart Projector में Dual WiFi और 8GB स्टोरेज भी मिलता है, जो इसे और भी पावरफुल बनाता है।









