Sapna Choudhary Viral Dance : हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
उनका एक पुराना डांस वीडियो इस समय यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो हरियाणवी गाने ‘चांद जमीन पर’ पर थिरकती नजर आ रही हैं।
उनका एक्सप्रेशन, अंदाज और परफॉर्मेंस लोगों के दिलों में सीधा उतर रहा है।
सोशल मीडिया पर फिर मचा सपना चौधरी का जलवा
सपना चौधरी अक्सर अपने डांस और बिंदास अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।
एक समय स्टेज शो की जान मानी जाने वाली सपना अब कम ही लाइव शो में नजर आती हैं, लेकिन उनके पुराने वीडियो आज भी करोड़ों दिलों की धड़कन बने हुए हैं।
अबकी बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सपना लाल रंग का ब्लाउज और क्रीम कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास और स्टाइल एक बार फिर फैन्स को दीवाना बना रहा है।
वायरल हो गया सपना का डांस वीडियो
इस वीडियो को ‘Tashan Haryanvi’ नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
फैंस ना सिर्फ इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं, बल्कि कमेंट बॉक्स में जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
बिग बॉस से मिली जबरदस्त पहचान
गौरतलब है कि सपना चौधरी को असली पॉपुलैरिटी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस से मिली थी। इसके बाद उन्होंने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे देश में एक खास पहचान बना ली है।
आज वह एक फेमस सेलेब्रिटी हैं और उनके चाहने वालों की लिस्ट हर दिन लंबी होती जा रही है।
सोशल मीडिया पर बेशुमार फॉलोअर्स
सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक, उनकी हर पोस्ट को लाखों लाइक मिलते हैं।
उनके फैंस उन्हें हर अंदाज में पसंद करते हैं – चाहे वो पारंपरिक लुक हो या मॉडर्न ड्रेस में।








