---Advertisement---

ISRO Gaganyaan Mission : गगनयान कार्यक्रम में तेजी, इसरो मार्च 2026 तक पूरा करेगा पहला मानवरहित मिशन

---Advertisement---

ISRO Gaganyaan Mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मार्च 2026 के अंत तक 7 मिशन लॉन्च करने का बड़ा लक्ष्य रखा है। इसमें गगनयान प्रोग्राम के तहत पहला मानवरहित मिशन भी शामिल है। ये जानकारी खुद इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन ने दी है। उन्होंने बताया कि गगनयान के मानवयुक्त मिशन से पहले तीन मानवरहित मिशन प्लान किए गए हैं।

इनमें से पहला – जी1 मिशन – मार्च 2026 तक हो जाएगा। नारायणन ने कहा, ‘हमारा गगनयान प्रोग्राम जोरों पर चल रहा है। ये एडवांस स्टेज में है। सभी इक्विपमेंट श्रीहरिकोटा पहुंच गए हैं और उन्हें जोड़ा जा रहा है। हमने तीन मानवरहित मिशन प्लान किए हैं। पहला मानवरहित मिशन, जी1, इस फाइनेंशियल ईयर के अंत से पहले पूरा हो जाएगा।’

इसरो चीफ ने आने वाले मिशनों के बारे में और डिटेल्स शेयर की। मार्च 2026 के अंत तक 7 मिशन की प्लानिंग है। वो स्पेस डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी भी हैं। उन्होंने कहा कि ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत हो रहा है, जिसमें इसरो को अगले 5 साल में 50 रॉकेट लॉन्च करने हैं। नारायणन बोले, ‘इस फाइनेंशियल ईयर के अंत तक 7 लॉन्च की प्लानिंग है। ये मार्च 2026 तक है।’

3 और PSLV मिशन को देंगे अंजाम

वी. नारायणन ने इसरो के प्रपोज्ड मिशनों पर और रोशनी डाली। रविवार के एलवीएम3-एम05 लॉन्च के बाद, एजेंसी एक और एलवीएम3 रॉकेट उड़ाएगी, जो एक कस्टमर के लिए कमर्शियल कम्युनिकेशन सैटेलाइट को ऑर्बिट में ले जाएगा। इसके बाद तीन और पीएसएलवी मिशन होंगे। इनमें से एक एनएसआईएल के कस्टमर के सैटेलाइट के लिए है।

न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड इसरो की कमर्शियल विंग है। इसरो हेड ने बताया कि एक और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट मिशन पीएसएलवी-एन1 की प्लानिंग है, जिसे इस फाइनेंशियल ईयर के अंत से पहले लॉन्च करने का टारगेट है। उन्होंने कहा, ‘बहुत सारे डेवलपमेंट्स हो रहे हैं। हमने मार्च 2026 से पहले जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट मिशन की भी प्लानिंग की है।’

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment