Hyundai Creta : हुंडई मोटर इंडिया (HMIL) ने फाइनेंशियल इयर 2026 की दूसरी तिमाही में धमाकेदार परफॉर्मेंस दिखाई है, जिससे साफ हो गया कि ये कंपनी अब सिर्फ शहरों की नहीं, बल्कि पूरे भारत की फेवरेट कार ब्रांड बन चुकी है। जी हां, इस तिमाही में रिकॉर्ड ग्रामीण बिक्री हुई है, जो घरेलू सेल्स में अब तक की सबसे ज्यादा SUV शेयर है।
ये सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि भारतीय कस्टमर्स की बदलती चॉइस और हुंडई की स्मार्ट स्ट्रैटेजी का नतीजा है। चलिए, डिटेल्स में जानते हैं कि Hyundai Creta, Hyundai Venue और Hyundai Exter ने कैसे मचाया तहलका।
पसंदीदा मॉडल्स पर लिमिटेड टाइम की धमाकेदार डील
SUV सेगमेंट में हुंडई का जलवा बरकरार
हुंडई की घरेलू बिक्री में SUV मॉडल्स का हिस्सा 71.1% तक पहुंच गया है, जो कंपनी के इतिहास में सबसे हाई है। Hyundai Creta, Hyundai Venue और हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai Exter जैसी SUV ने कस्टमर्स के दिलों पर राज किया है। ये साफ दिखाता है कि भारत में बड़ी और स्टाइलिश SUV का दौर शुरू हो चुका है और हुंडई इसमें टॉप पर है। Hyundai Creta और Hyundai Venue की डिमांड तो ग्रामीण इलाकों में भी स्काई हाई हो गई है।
हुंडई ने शहरों के साथ-साथ गांवों में भी कमाल कर दिया है। कुल घरेलू बिक्री में ग्रामीण मार्केट का योगदान 23.6% तक पहुंचा, जो रिकॉर्ड लेवल है।
ये नंबर बताते हैं कि छोटे शहरों और गांवों में हुंडई अपनी पहुंच तेजी से बढ़ा रही है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि डीलरशिप नेटवर्क का एक्सपैंशन और ग्रामीण कस्टमर्स के लिए ईजी फाइनेंस ऑप्शंस इस ग्रोथ के बड़े रीजन हैं। Hyundai Exter यहां गेम चेंजर साबित हो रही है।
रेवेन्यू और एक्सपोर्ट में भी हुंडई का दबदबा
- हुंडई ने सेल्स के साथ फाइनेंशियल फ्रंट पर भी शानदार रिजल्ट दिखाए हैं।
- फाइनेंशियल पैरामीटर परिणाम (YoY ग्रोथ) मेन रीजन
- नेट रेवेन्यू PAT 14.3% की ग्रोथ स्ट्रॉन्ग एक्सपोर्ट और कॉस्ट कंट्रोल
रेवेन्यू 1.2% की ग्रोथ
EBITDA मार्जिन 13.9% (113 बेसिस पॉइंट इंप्रूवमेंट) बेटर प्रोडक्ट मिक्स SUV और एक्सपोर्ट का कमाल
एक्सपोर्ट 21.5% की ग्रोथ टोटल सेल्स में एक्सपोर्ट शेयर 27%
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर MD उनसू किम ने रिजल्ट्स पर कहा कि GST 2.0 रिफॉर्म्स ने सेल्स को बूस्ट दिया है। स्ट्रॉन्ग एक्सपोर्ट और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन की वजह से करीब 14% EBITDA मार्जिन हासिल हुआ। Hyundai Creta और Hyundai Venue के एक्सपोर्ट ने इसमें बड़ा रोल प्ले किया है।









