---Advertisement---

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च को तैयार, मिलेगी दमदार रेंज

---Advertisement---

Royal Enfield Electric Bike : दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल इवेंट में से एक 2025 EICMA इस बार रॉयल एनफील्ड के लिए सुपर स्पेशल होने वाला है। जी हां, कंपनी इस इवेंट में कई नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है, और इनमें Flying Flea S6 Scrambler भी शामिल हो सकती है।

ये इवेंट टू-व्हीलर का ग्लोबल लेवल पर सबसे बड़ा शो है, जो 6 नवंबर से 9 नवंबर तक इटली के मिलान में चलेगा। रॉयल एनफील्ड फैंस के लिए ये मौका मिस करने वाला नहीं!

पसंदीदा मॉडल्स पर लिमिटेड टाइम धमाकेदार डील्स

Flying Flea S6 Scrambler को अभी तक सिर्फ कॉन्सेप्ट फॉर्म में टीज किया गया था, तब जब Flying Flea C6 का प्रोडक्शन वर्जन दुनिया के सामने आया। ये टीजर रॉयल एनफील्ड के फ्यूचर EV प्लान्स का हिस्सा था।

लेकिन अब लग रहा है कि कुछ ही दिनों में रियल Flying Flea S6 Scrambler को देखने का टाइम आ गया है। रॉयल एनफील्ड की ये इलेक्ट्रिक बाइक्स फैंस को एक्साइटेड रख रही हैं।

दोनों बाइक्स रॉयल एनफील्ड के नए EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। मगर Flying Flea S6 Scrambler अपनी स्क्रैम्बलर स्टाइलिंग से बिल्कुल अलग लगती है। इसमें बड़े रियर हगर की बजाय छोटा हगर लगा है, ऑफ-रोड के लिए ज्यादा फ्रेंडली टायर हैं, और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ खराब रोड्स पर आसानी से चलने के लिए फ्रंट में USD फोर्क दिए गए हैं।

रीडिजाइन सीट और साइड में नंबर बोर्ड इसका लुक और भी कूल बनाते हैं। Flying Flea S6 Scrambler सच में ऑफ-रोड लवर्स के लिए परफेक्ट चॉइस लग रही है।

हालांकि, बैटरी कैपेसिटी, रेंज और चार्जिंग टाइम जैसे परफॉर्मेंस डिटेल्स अभी सीक्रेट हैं। लॉन्च के करीब ये इंफो सामने आएगी। दोनों EV का फोकस अर्बन राइडिंग पर है, तो लंबी रेंज की उम्मीद कम रखें। पिछले साल की तरह रॉयल एनफील्ड इस बार भी गोवा के मोटोवर्स फेस्टिवल में अपनी पूरी EV रेंज शोकेस कर सकती है। Flying Flea S6 Scrambler वहां भी चमकेगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment