TVS iQube : TVS Motor Company ने अक्टूबर 2025 को धमाकेदार तरीके से खत्म किया है। TVS Motor Company ने कुल 5,43,557 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल से 11.15% ज्यादा है और पिछले महीने से 0.46% की बढ़त दिखाती है। मतलब, TVS Motor Company ने पिछले साल के मुकाबले 54,542 ज्यादा वाहन बेच डाले। चलिए, अब TVS Motor Company की इस कामयाबी की पूरी डिटेल्स जानते हैं।
TVS Motor Company ने की 4.21 लाख यूनिट्स की बिक्री
TVS Motor Company की घरेलू बिक्री ने तो कमाल कर दिया। कुल 4,21,631 यूनिट्स सिर्फ भारत में बिकीं, जो TVS Motor Company की कुल बिक्री का 80% हिस्सा है। यह 9.83% साल-दर-साल ग्रोथ और 0.23% महीने-दर-महीने बढ़त दिखाता है। एक्सपोर्ट में TVS Motor Company ने 1,03,519 यूनिट्स भेजीं, जो कुल बिक्री का करीब 18% है। TVS Motor Company की यह ग्रोथ घरेलू बाजार की ताकत को साफ जाहिर करती है।
2.66 लाख यूनिट्स बिक्री
TVS Motor Company की मोटरसाइकिल रेंज ने अक्टूबर में कमाल कर दिखाया। TVS Motor Company ने 2,66,715 यूनिट्स मोटरसाइकिल्स बेचीं, जो कुल बिक्री का 51% हिस्सा हैं। यहां 15.77% YoY ग्रोथ और 6.85% MoM ग्रोथ हुई। TVS Apache, Raider और Ronin जैसी बाइक्स ने ग्राहकों का दिल जीत लिया है। TVS Motor Company की ये मोटरसाइकिल्स बाजार में धूम मचा रही हैं।
स्कूटर और इलेक्ट्रिक सेगमेंट भी चमके
TVS Motor Company की स्कूटर बिक्री अक्टूबर 2025 में 2,05,919 यूनिट्स रही, जो पिछले साल से 6.45% ज्यादा है। हां, महीने-दर-महीने 5.9% की गिरावट आई, लेकिन कुल प्रदर्शन शानदार रहा। खास बात TVS iQube की – TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 32,387 यूनिट्स बिकीं, यानी 10.5% YoY ग्रोथ और 3.6% MoM बढ़त।
TVS iQube ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। लोग अब TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तरफ तेजी से जा रहे हैं। TVS iQube की यह सफलता TVS Motor Company के इलेक्ट्रिक प्लान को बूस्ट दे रही है।
3-व्हीलर सेल्स ने दिखाई दोगुनी रफ्तार
TVS Motor Company के 3W सेगमेंट ने सबसे बड़ा सरप्राइज दिया। TVS Motor Company ने 18,407 यूनिट्स 3W वाहन बेचे, जिनमें 6,120 यूनिट्स घरेलू और 12,287 यूनिट्स एक्सपोर्ट। घरेलू 3W में 117% की जबरदस्त ग्रोथ और एक्सपोर्ट में 52% उछाल। TVS Motor Company के ऑटो और कार्गो मॉडल्स छोटे शहरों व गांवों में हिट हो रहे हैं।









