---Advertisement---

25 फरवरी को Samsung Galaxy S26 लॉन्च को तैयारी, मिलेगा एआई फोकस्ड शोकेस

---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 : स्मार्टफोन लवर्स के बीच सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज का क्रेज चरम पर है। पिछले कुछ दिनों से ये फ्लैगशिप सीरीज सुर्खियों में छाई हुई है। अब लॉन्च को लेकर एक धांसू लीक सामने आ गया है। एक्स यूजर @Jukan की मानें तो कंपनी गैलेक्सी S26 सीरीज के लिए 25 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट होस्ट कर सकती है।

ये कंपनी के रेगुलर शेड्यूल से पूरे एक महीने लेट है। रिपोर्ट्स कह रही हैं कि ये इवेंट सैन फ्रांसिस्को में होगा और ये पूरी तरह AI फोकस्ड शोकेस साबित होगा।

सैमसंग के लिए परफेक्ट लोकेशन क्यों?

सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के प्लान्स पर काम करने वाले एक करीबी सोर्स ने आउटलेट को बताया, ‘कंपनी 2023 में गैलेक्सी S23 लॉन्च के बाद से तीन सालों में पहली बार सैन फ्रांसिस्को में अनपैक्ड इवेंट की तैयारी कर रही है।’ सोर्स ने आगे खुलासा किया कि सैन फ्रांसिस्को AI टेक्नोलॉजी का ग्लोबल हब बन चुका है।

इसलिए AI स्मार्टफोन के दौर में लीडर सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के इवेंट के लिए ये जगह एकदम फिट बैठती है। गैलेक्सी S26 सीरीज को AI फीचर्स से लैस करने का प्लान इसी वजह से मजबूत लग रहा है।

एज मॉडल की फिसडंग से स्ट्रैटेजी में उलटफेर

गैलेक्सी S26 सीरीज की ये देरी शायद सैमसंग की लाइनअप स्ट्रैटेजी में हाल के बदलावों से जुड़ी है। पहले की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि गैलेक्सी S25 एज, गैलेक्सी S26 प्लस की जगह ले लेगा। लेकिन एज मॉडल की कमजोर सेल्स को देखते हुए सैमसंग ने गैलेक्सी S26 प्लस को दोबारा मार्केट में उतारने का फैसला लिया है।

इसका मतलब साफ है – हम फिर से तीन फेमस मॉडल्स देखेंगे: गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26 प्लस और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा। गैलेक्सी S26 सीरीज में ये वैरिएंट्स यूजर्स को वैरायटी देंगी।

दिलचस्प ट्विस्ट ये है कि रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि गैलेक्सी S26 सीरीज, गैलेक्सी S22 सीरीज के बाद पहली बार सैमसंग के अपने Exynos 2600 चिपसेट से पावर्ड होगी। इसमें गैलेक्सी S26 अल्ट्रा भी शामिल है।

हालांकि, ये ड्यूल-चिप स्ट्रैटेजी ही रहेगी और कुछ मार्केट्स में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। बता दें, सैमसंग की ओर से गैलेक्सी S26 सीरीज की ऑफिशियल लॉन्च डेट पर अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। लेकिन ये लीक से फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है!

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment