---Advertisement---

Gold-Silver Price Today : आज सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट

---Advertisement---

Gold-Silver Price Today 04 November 2025 : मंगलवार, 4 नवंबर की सुबह घरेलू बाजार में Gold-Silver Price Today की बात करें तो सोने और चांदी के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली. डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति को लेकर बनी अनिश्चितता ने इन दोनों कीमती धातुओं पर दबाव डाला है. सुबह 10:20 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर वायदा में Gold-Silver Price Today के तहत सोना 0.68% गिरकर ₹1,20,583 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी समय चांदी में 0.66% की गिरावट आई और यह ₹1,46,783 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी.

पिछले कुछ दिनों से सोना लगातार ऊपर चढ़ रहा था, लेकिन अब निवेशक मुनाफावसूली (Profit Booking) करने लगे हैं. इसका मतलब है कि जो निवेशक पहले से सोना खरीद चुके थे, वे मौजूदा ऊंचे दामों पर बेचकर अपना मुनाफा निकाल रहे हैं. Gold-Silver Price Today में ये बदलाव निवेशकों के लिए अहम संकेत है.

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के रेट (10 ग्राम)

देश के बड़े शहरों में Gold-Silver Price Today के अनुसार सोने की कीमतें कुछ इस तरह रहीं. यहां 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की रेट्स दी गई हैं:

शहर
24 कैरेट गोल्ड (₹ / 10 ग्राम)
22 कैरेट गोल्ड (₹ / 10 ग्राम)
दिल्ली
₹1,22,510
₹1,12,400
मुंबई
₹1,22,460
₹1,12,250
कोलकाता
₹1,22,460
₹1,12,250
बैंगलोर
₹1,22,460
₹1,12,250
हैदराबाद
₹1,22,460
₹1,12,250
केरल
₹1,22,460
₹1,12,220
वडोदरा
₹1,22,510
₹1,12,300
अहमदाबाद
₹1,22,510
₹1,12,300
पुणे
₹1,22,460
₹1,12,250

डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव

सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत हमेशा अमेरिकी डॉलर में तय होती है. जब डॉलर मजबूत होता है, तो बाकी करेंसी में सोना महंगा पड़ता है, जिससे मांग घट जाती है. डॉलर इंडेक्स आज लगभग 0.20% बढ़कर 100.05 पर पहुंच गया, जो पिछले तीन महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है. इस बढ़त का कारण है बाजार में यह धारणा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अब जल्दी ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा. Gold-Silver Price Today में ये फैक्टर सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहा है.

अक्टूबर में फेड ने इस साल दूसरी बार ब्याज दरें घटाई थीं, लेकिन चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया था कि आगे और कटौती की संभावना कम है. यही वजह है कि Gold-Silver Price Today में सोने की कीमतों में फिलहाल बड़ी तेजी नहीं दिख रही.

चांदी का हाल

बीते पंद्रह दिनों से गिरावट झेलने के बाद अब चांदी ने फिर से तेजी दिखाई है. सोमवार के बाद मंगलवार को चांदी के कीमतों में गिरावट आई हैं. MCX पर आज चांदी ₹1,46,783 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. Gold-Silver Price Today के आंकड़ों से साफ है कि चांदी भी दबाव में है.

क्यों बढ़ रही है चांदी की मांग

अब चांदी सिर्फ आभूषणों या सिक्कों तक सीमित नहीं रही. आज यह उद्योगों के लिए एक अहम धातु बन चुकी है. मोबाइल, कंप्यूटर, सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ऑटोमोबाइल पार्ट्स हर जगह चांदी की खपत बढ़ रही है. अनुमान है कि अब लगभग 60-70% चांदी का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल सेक्टर में होता है. Gold-Silver Price Today में चांदी की ये बढ़ती डिमांड लंबे समय में कीमतों को सपोर्ट दे सकती है.

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment