Bajaj Auto : भारतीय दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अक्टूबर 2025 में बिक्री के मोर्चे पर कमाल कर दिखाया है। कंपनी ने इस महीने कुल 5,18,170 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल अक्टूबर के 4,79,707 यूनिट्स से 8% ज्यादा है। त्योहारों का सीजन और GST 2.0 के सुधारों ने बाजार में पॉजिटिव वाइब्स पैदा की, जिसका पूरा फायदा Bajaj Auto ने उठाया। चलिए, इसे डिटेल में समझते हैं।
एक्सपोर्ट्स में 16% की जबरदस्त छलांग
अक्टूबर में Bajaj Auto की एक्सपोर्ट सेल्स ने सबसे ज्यादा धमाल मचाया। कंपनी ने विदेशों में 2,04,022 यूनिट्स भेजीं, जो पिछले साल के 1,75,876 यूनिट्स से 16% ज्यादा हैं। घरेलू बिक्री 3% बढ़कर 3,14,148 यूनिट्स हो गई। मतलब साफ है कि अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे बाजारों में Bajaj Auto की ग्रिप और मजबूत हो गई है।
टू-व्हीलर सेगमेंट में 4.42 लाख यूनिट्स की बिक्री
Bajaj Auto का कोर बिजनेस यानी टू-व्हीलर सेगमेंट ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। अक्टूबर 2025 में कुल 4,42,316 दोपहिया वाहन बिके, जो सालाना 7% की ग्रोथ दिखाती है। घरेलू सेल्स 2,66,470 यूनिट्स (+4%) रही, जबकि एक्सपोर्ट्स 1,75,846 यूनिट्स (+11%) तक पहुंच गए। GST 2.0 से दोपहिया वाहनों की कीमतें घटीं और दशहरा-दीवाली की डिमांड ने Bajaj Auto की बिक्री को रफ्तार पकड़ा दी।
कमर्शियल व्हीकल एक्सपोर्ट्स में 62% की बंपर बढ़त
Bajaj Auto का कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट इस बार सरप्राइज बनकर उभरा। विदेशी मार्केट्स में एक्सपोर्ट्स 62% उछलकर 28,176 यूनिट्स पर पहुंच गए (अक्टूबर 2024 में 17,413 यूनिट्स)। घरेलू बिक्री में 1% की हल्की गिरावट आई, लेकिन कुल सेगमेंट 16% ग्रोथ के साथ बंद हुआ। ये लगातार दूसरा महीना है जब Bajaj Auto के कमर्शियल व्हीकल एक्सपोर्ट्स में इतना जोरदार जंप देखा गया।
फिस्कल ईयर 2025-26 का अब तक का प्रदर्शन
अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक Bajaj Auto की कुल बिक्री 29,23,527 यूनिट्स रही, जो पिछले साल से 4% ज्यादा है। एक्सपोर्ट्स 12,33,778 यूनिट्स (+20%) और घरेलू सेल्स 16,89,749 यूनिट्स (-5%) रही। टू-व्हीलर सेल्स 24.6 लाख यूनिट्स (+3%) तक पहुंची, जबकि कमर्शियल व्हीकल्स में 14% की ग्रोथ दर्ज हुई।









