---Advertisement---

Ravi Kishan Death Threat : रवि किशन को धमकी देने वाला लुधियाना से गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

---Advertisement---

Ravi Kishan Death Threat : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वजह से राजनीति काफी गरमाई हुई है। विपक्ष सत्ताधारी बीजेपी पर निशाने साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। इसी बीच गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया था, जिसके बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया था।

ऐसे में अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से शख्स को गिरफ्तार किया है और उसने अपनी गलती को भी स्वीकार किया है।

पंजाब के लुधियाना से धमकी देने वाला गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान अजय कुमार यादव नाम से की गई है। वह पंजाब प्रांत के लुधियाना के फतेहगढ़ मुहल्ला बग्गा कला का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि वह पंजाब में ही रहता है और कपड़ा धोने का काम करता है। इतना ही नहीं, खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि अजय कभी बिहार गया ही नहीं।

जबकि उसने धमकी देने के दौरान कहा था कि वह चार दिन बाद बिहार आने पर सांसद को जान से मार देगा। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है कि इसमें कोई और तो शामिल नहीं है?

गिड़गिड़ाकर मांगी माफी, नशे का बहाना बनाया

इतना ही नहीं, आरोपी ने धमकी में बताया था कि वह बिहार के आरा का है जबकि पुलिस की जांच में ये बात गलत साबित हुई। आरोपी पकड़े जाने पर गिड़गिड़ाने लगा। उसने इसके लिए माफी भी मांगी और कहा कि वह मेहनत मजदूरी करके जीवनयापन करता है।

उससे नशे की हालत में गलती हो गई थी। गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सांसद रवि किशन को धमकी का मामला रामगढ़ताल थाने में दर्ज किया गया था और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

निजी सचिव को आया था धमकी भरा फोन

बहरहाल, अगर अब बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन को मिली धमकी के बारे में बात की जाए तो उनके निजी सचिव शिवम द्विवेदी को धमकी भरा फोन आया था। उन्होंने बताया था कि फोन पर उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था और सांसद रवि किशन को गोली मारने की धमकी दी गई थी।

इतना ही नहीं, सचिव ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी से कहा कि रवि किशन ने किसी समुदाय के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है तो आरोपी इस पर भड़क गया था। वह उन्हें गालियां देने लगा था और कहा था कि उसे उनकी हर गतिविधि की जानकारी है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment