---Advertisement---

Maruti Grand Vitara पर बढ़ा ₹54 हजार का डिस्काउंट, अब ₹2.10 लाख तक हुई सस्ती

---Advertisement---

Maruti Grand Vitara : मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने नवंबर 2025 के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। कंपनी अपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली प्रीमियम और लग्जरी ग्रैंड विटारा SUV पर 2.10 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ग्रैंड विटारा के इस ऑफर में कंपनी ने अक्टूबर की तुलना में डिस्काउंट को 54,000 रुपए बढ़ा दिया है।

ग्रैंड विटारा के हाइब्रिड वर्जन पर सबसे ज्यादा 2.10 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि पेट्रोल वैरिएंट पर 1.75 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्रैंड विटारा के साथ कंपनी अपग्रेड बोनस और एक एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज भी ऑफर कर रही है।

ग्रैंड विटारा के CNG वैरिएंट पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है और अब इस पर 94,000 रुपए तक के ऑफर मिल रहे हैं। ग्रैंड विटारा की नई एक्स-शोरूम कीमत 10.76 लाख रुपए हो गई है।

ग्रैंड विटारा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति सुजुकी और टोयोटा दोनों ने मिलकर हाइराइडर और ग्रैंड विटारा को तैयार किया है। हाइराइडर की तरह ग्रैंड विटारा में माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। ग्रैंड विटारा में 1462cc K15 इंजन है जो 6,000 RPM पर लगभग 100 bhp पावर और 4400 RPM पर 135 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ग्रैंड विटारा में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है।

ग्रैंड विटारा का ये पावरट्रेन अब तक AWD ऑप्शन वाला एकमात्र इंजन है। अपने सेगमेंट में ग्रैंड विटारा सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ी भी है। ग्रैंड विटारा का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 27.97kmpl का माइलेज देता है। कंपनी का दावा है कि ग्रैंड विटारा फुल टैंक पर 1200Km तक दौड़ती है।

मारुति ग्रैंड विटारा में हाइब्रिड इंजन मिलता है। हाइब्रिड कार में दो मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पहला पेट्रोल इंजन होता है जो किसी नॉर्मल फ्यूल इंजन वाली कार की तरह होता है। दूसरा एक इलेक्ट्रिक मोटर इंजन होता है, जो आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में देखने को मिलता है।

इन दोनों की पावर का यूज गाड़ी को चलाने में किया जाता है। जब कार फ्यूल इंजन से चलती है तब उसके बैटरी को भी पावर मिलती है जिससे बैटरी अपने आप ही चार्ज हो जाती है। ये जरूरत के समय एक्स्ट्रा पावर के तौर पर किसी इंजन की तरह काम में आती है।

ग्रैंड विटारा में EV मोड भी मिलेगा। EV मोड में ग्रैंड विटारा पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए चलती है। ग्रैंड विटारा की बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर को एनर्जी देती है और इलेक्ट्रिक मोटर व्हील्स को पावर देता है। यह प्रोसेस साइलेंटली होता है, इसमें आवाज नहीं होती। हाइब्रिड मोड में ग्रैंड विटारा का इंजन इलेक्ट्रिक जनरेटर की तरह काम करता है और इलेक्ट्रिक मोटर कार के व्हील को चलाती है।

ग्रैंड विटारा के किस टायर में कितनी हवा है, इस बात की पूरी जानकारी आपको कार की स्क्रीन पर मिल जाएगी। जी हां, ग्रैंड विटारा में टायर प्रेशर चेक करने का फीचर मिलेगा। यदि किसी टायर में हवा कम होती है तब इसकी जानकारी आपको ऑटोमैटिक मिलेगी। आप मैनुअली भी टायर्स की हवा चेक कर पाएंगे। ग्रैंड विटारा में पैनारोमिक सनरूफ भी मिलेगी।

मारुति अपनी कारों के न्यू मॉडल में 360 डिग्री कैमरा का फीचर ऑफर कर रही है। ग्रैंड विटारा में भी ये फीचर मिलेगा। इससे ड्राइवर को कार चलाने में ज्यादा मदद मिलेगी। ग्रैंड विटारा का ये फीचर न केवल ड्राइवर को तंग जगहों पर कार पार्क करने में मदद करेगा, बल्कि ब्लाइंड रास्तों पर मुश्किलों से बचने में मदद करेगा। ग्रैंड विटारा में कार के चारों तरफ का नजारा आप स्क्रीन पर देख पाएंगे।

न्यू ग्रैंड विटारा में वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए ग्रैंड विटारा में मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESE, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment