UIDAI : देश की डिजिटल पहचान का सबसे बड़ा आधार अब और भी पावरफुल हो गया है! UIDAI ने नया Aadhaar App लॉन्च कर दिया है, जो पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित, आसान और पूरी तरह पेपरलेस है. अब Aadhaar से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं आपके स्मार्टफोन पर कभी भी, कहीं भी उपलब्ध होंगी. सरकार की इस नई पहल से क्या फायदे मिलेंगे और आप इसे कैसे यूज कर सकते हैं? चलिए, आपको Aadhaar App की पूरी डिटेल्स बताते हैं.
UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी घोषणा की और बताया कि नया Aadhaar App एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए तैयार है. लॉगिन प्रोसेस को बेहद सिंपल बनाया गया है और डेटा सिक्योरिटी को टॉप लेवल पर पहुंचा दिया गया है. UIDAI ने यूजर्स की सेफ्टी को सबसे ऊपर रखा है.
नया Aadhaar App आखिर है क्या?
UIDAI का ये नया Aadhaar App देश के डिजिटल आइडेंटिटी प्लेटफॉर्म को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है. इसके जरिए यूजर्स अपनी पहचान से जुड़ी सारी सर्विसेज को डिजिटल और सेफ तरीके से हैंडल कर सकते हैं. अब फिजिकल Aadhaar Card को हर वक्त कैरी करने की टेंशन खत्म! Aadhaar App के साथ सबकुछ पॉकेट में.
Aadhaar App के धांसू फीचर्स जो आपको चौंका देंगे
- Aadhaar App में यूजर्स अपनी आइडेंटिटी को डिजिटल तरीके से शेयर कर सकते हैं. QR कोड स्कैनिंग और फेस रिकग्निशन जैसे कूल फीचर्स ऐड किए गए हैं.
- साथ ही, बायोमेट्रिक डेटा को लॉक या अनलॉक करने की पावर आपके हाथ में, जिससे मिसयूज का रिस्क जीरो.
- यूजर खुद डिसाइड करेंगे कि Aadhaar की कौन-सी इन्फो शेयर करनी है और कौन-सी नहीं – प्राइवेसी का फुल प्रोटेक्शन!
- फेस स्कैन से Aadhaar वेरिफिकेशन, सिक्योरिटी का नया स्टैंडर्ड.
- Aadhaar App आपको बताएगा कि आपका आधार कब और कहां यूज हुआ – ट्रैकिंग आसान.
- एक ही Aadhaar App में फैमिली के सभी मेंबर्स के आधार कार्ड सेफली लिंक, कोई झंझट नहीं.
Aadhaar App को सेटअप करने का आसान तरीका
- सबसे पहले एंड्रॉयड या आईओएस स्टोर से Aadhaar App डाउनलोड करें.
- जरूरी परमिशन दें और अपना आधार नंबर एंटर करें.
- टर्म्स एंड कंडीशंस एक्सेप्ट करें, फिर आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर वेरिफाई करें – बिना इस स्टेप के Aadhaar App सेट नहीं होगा.
- अब फेस ऑथेंटिकेशन कंप्लीट करें.
- फाइनली, Aadhaar App के लिए सिक्योर पिन सेट करें और आधार सर्विसेज एंजॉय करना शुरू.









