Realme GT 8 Pro Aton Martin F1 Edition : रियलमी ने मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर धूम मचा दी है। चीन में पेश किया गया यह फोन Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition के नाम से आया है। लिमिटेड एडिशन होने की वजह से इसके रियर पैनल पर कंपनी ने Aston Martin ग्रीन फिनिश और आइकॉनिक सिल्वर-विंग लोगो दिया है।
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition में F1 इंस्पायर्ड वॉलपेपर और कैमरा वॉटरमार्क भी मिलता है। फोन को स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और 7000mAh की दमदार बैटरी से लैस किया गया है।
कंपनी ने Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition को सिंगल वेरिएंट में उतारा है – 16GB रैम + 1TB इंटरनल स्टोरेज। चीन में इसकी कीमत 5499 युआन रखी गई है, जो भारतीय रुपये में करीब 68 हजार रुपये बैठती है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition को Aston Martin Aramco Formula One Team के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया है। फोन के बैक पैनल पर Aramco Formula One Team की ब्रैंडिंग साफ नजर आती है।
यह Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition स्पेशल बॉक्स में आता है, जिसमें एक्सक्लूसिव ऐक्सेसरीज जैसे रेसिंग कार एसेंब्ली किट, F1 कार-शेप सिम इजेक्टर पिन, दो थीम वाले फोन केस, अडैप्टर और स्कवेयर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन शामिल हैं। Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition में F1 इंस्पायर्ड UI एलिमेंट्स, वॉलपेपर्स और कैमरा वॉटरमार्क का मजा भी मिलेगा।
फोन में 6.79 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition में 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज है। प्रोसेसर के रूप में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट लगा है। फोटोग्राफी के लिए तीन कैमरे हैं – 50 मेगापिक्सल Ricoh GR एंटी-ग्लेयर प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर।
सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition में 7000mAh बैटरी है, जो 120 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन IP69+IP68+IP66 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।









