POCO M6 Plus 5G : अगर आप 10 हजार रुपये से कम की कीमत में तगड़ी परफॉर्मेंस और दमदार कैमरा वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो Poco M6 Plus 5G आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन है। Poco M6 Plus 5G में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लगा है, जो कमाल की फोटोज क्लिक करता है।
यह फोन 8GB रियल रैम और 8GB तक की टर्बो रैम से लैस है, जिससे टोटल रैम 16GB तक पहुंच जाती है। Poco M6 Plus 5G का 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट अमेजन इंडिया पर सिर्फ 10,299 रुपये में उपलब्ध है।
आप Poco M6 Plus 5G को 1 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस डिस्काउंट के बाद Poco M6 Plus 5G 10 हजार रुपये से कम में आपका हो जाएगा। कंपनी इस पर 514 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में Poco M6 Plus 5G और भी सस्ता पड़ सकता है। बस ध्यान रखें कि एक्सचेंज में मिलने वाला एक्स्ट्रा डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की पॉलिसी पर डिपेंड करेगा।
Poco M6 Plus 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी Poco M6 Plus 5G में 6.79 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग को स्मूथ बनाता है। Poco M6 Plus 5G के डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस 550 निट्स तक है। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। Poco M6 Plus 5G 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 8GB वर्चुअल रैम भी है, जो टोटल रैम को 16GB तक ले जाती है।
प्रोसेसर की बात करें तो Poco M6 Plus 5G में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE (Accelerated Edition) चिपसेट लगा है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Poco M6 Plus 5G की बैटरी 5030mAh की है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फोन IP53 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। ओएस के तौर पर Poco M6 Plus 5G ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Hyper OS पर चलता है।









