---Advertisement---

Banana Kachori Recipe : नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी कच्चे केले की खस्ता कचौड़ी, मिनटों में तैयार

---Advertisement---

Banana Kachori Recipe : बरसात के मौसम में कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन करना स्वाभाविक है। ऐसे में नाश्ते में कचौड़ी का स्वाद हर किसी को लुभाता है।

घरों में अक्सर दाल या मटर की कचौड़ी बनती है, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे केले की खस्ता कचौड़ी ट्राई की है?

यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसे पसंद करेंगे।

सामग्री 

  • 3 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
  • 4 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली
  • 1 कप फ्रेश नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • 10 कढ़ी पत्ता (बारीक कटे हुए)
  • 2 बड़े चम्मच सफेद तिल (रोस्टेड)
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा तेल (हाथों और आटे के लिए)

बनाने की विधि

कचौड़ी का बाहरी हिस्सा तैयार करना सबसे पहले कच्चे केले को उबालकर मैश कर लें। एक कटोरी में मैश किए केले, चावल का आटा, हरी मिर्च पेस्ट, नमक और एक छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

एक अलग कटोरी में कद्दूकस किया हुआ नारियल, हरी मिर्च पेस्ट, भुनी और क्रश की हुई मूंगफली, रोस्टेड तिल, कढ़ी पत्ता, नींबू का रस, नमक और हरा धनिया डालकर मिक्स करें।

केले का मिश्रण लेकर छोटी-छोटी बॉल बनाएं। हाथों पर हल्का तेल लगाकर बॉल को सपाट करें और बीच में भरावन डालकर गोल बॉल बना लें।

ऊपर से हल्का चावल का आटा छिड़कें और साइड में रख दें। एक गहरी कढ़ाही में तेल गर्म करें। तैयार कचौड़ी को धीमी आंच पर सुनहरा और खस्ता होने तक फ्राई करें।

गरमागरम कचौड़ी को सॉस या दही डिप के साथ सर्व करें।

दही डिप (Curd Dip)

कटोरी में दही लें और उसमें भुनी मूंगफली, नमक, चीनी, हरी मिर्च पेस्ट और अनार डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

तैयार डिप के साथ कचौड़ी का स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।

बरसात के इस मौसम में यह कच्चे केले की खस्ता कचौड़ी नाश्ते का परफेक्ट विकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment