---Advertisement---

Kia Syros EV : किआ साइरोस का इलेक्ट्रिक वर्जन स्पॉट, जानें कब होगी लॉन्च

---Advertisement---

Kia Syros EV : किआ मोटर्स भारत में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी प्लान के तहत कंपनी ने कुछ समय पहले अपनी सब-4 मीटर एसयूवी Kia Syros को लॉन्च किया था। लेकिन शानदार डिजाइन, पावरफुल फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर के बावजूद Kia Syros को अभी तक वो सफलता नहीं मिली जो उम्मीद थी।

सितंबर 2025 में इसकी बिक्री तो 500 यूनिट से भी कम रही। अब कंपनी इसकी किस्मत बदलने के लिए Kia Syros EV का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार कर रही है, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट हुई Kia Syros EV

कंपनी पहले से ही देश की पहली मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक 7-सीटर Careers Clavis EV पर काम कर रही है। अब उसी तरह Kia Syros EV को भी तैयार किया जा रहा है। लेटेस्ट स्पाई तस्वीरों में ये गाड़ी चार्जिंग स्टेशन पर नजर आई, जो बताता है कि प्रोटोटाइप अब टेस्टिंग के एडवांस स्टेज में पहुंच चुका है। न्यूज वेबसाइट Rushlane की रिपोर्ट के मुताबिक, Kia Syros EV पूरी तरह कैमोफ्लॉज में थी ताकि डिजाइन की डिटेल्स छिपी रहें।

Kia Syros EV की डिजाइन ऐसी होगी धांसू

स्पाई शॉट्स से जो डिटेल्स सामने आई हैं, उनमें Kia Syros EV का डिजाइन सबसे खास है। ये अपनी यूनिक अलॉय व्हील डिजाइन, B और C-पिलर की स्टाइल और कॉम्पैक्ट प्रोफाइल से आसानी से पहचानी जा सकती है। मजेदार बात ये कि टेस्टिंग मॉडल में वही व्हील्स लगे हैं जो पेट्रोल Kia Syros में मिलते हैं। हालांकि, प्रोडक्शन वर्जन में कुछ बदलाव आने की उम्मीद है।

Kia Syros EV में मिलेंगे ये पावरफुल फीचर्स

फीचर्स के मामले में Kia Syros EV कुछ नए और प्रीमियम अपडेट्स के साथ आएगी। इसमें फॉग लैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, कूल्ड ग्लव बॉक्स, रियर वेंटिलेटेड सीट्स और वो शानदार 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले (दो 12.3-इंच स्क्रीन और 5-इंच कंट्रोल पैनल) शामिल होंगे। इसके अलावा लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, डैशकैम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। Kia Syros EV फीचर्स के मामले में किसी को पीछे नहीं छोड़ेगी।

Kia Syros EV की रेंज होगी करीब 400 किमी

पावरट्रेन की बात करें तो Kia Syros EV में करीब 40 kWh बैटरी पैक लग सकता है, जो सिंगल चार्ज पर लगभग 400 किमी की रेंज देगी। लॉन्च 2026 में होने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो Kia Syros EV भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में एक मजबूत प्लेयर बनकर उभरेगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment