---Advertisement---

itel A90 Limited Edition : 7,299 रुपये में दमदार बजट स्मार्टफोन, धूल, पानी और ड्रॉप रेसिस्टेंट

---Advertisement---

itel A90 Limited Edition : आइटेल ने एक बार फिर बजट स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने itel A90 Limited Edition (128GB) को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सिर्फ 8000 रुपए से कम है। यह फोन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम पैसे में ज्यादा स्टोरेज, शानदार परफॉर्मेंस और मजबूत डिजाइन चाहते हैं।

itel A90 Limited Edition सिर्फ स्टाइलिश नहीं, बल्कि टिकाऊ भी है। मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810H) सर्टिफिकेशन के साथ यह फोन धूल, पानी और गिरने से पूरी तरह सुरक्षित है। आइए जानते हैं itel A90 Limited Edition के सारे फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल:

itel A90 Limited Edition की कीमत और कहां मिलेगा

itel A90 Limited Edition (128GB) की कीमत भारत में महज 7,299 रुपए रखी गई है। यह फोन पूरे देश के रिटेल स्टोर्स, फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर उपलब्ध है। itel A90 Limited Edition तीन आकर्षक कलर ऑप्शन्स – Space Titanium, Starlit Black और Aurora Blue में आता है।

itel A90 Limited Edition में मिलते हैं कमाल के फीचर्स

itel A90 Limited Edition में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस कीमत में मुश्किल से मिलते हैं। फोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस डिस्प्ले में Dynamic Bar फीचर है, जिससे कॉल, नोटिफिकेशन और बैटरी स्टेटस एक झलक में दिख जाता है।

परफॉर्मेंस के लिए itel A90 Limited Edition में T7100 Octa-Core चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है। फोन में 12GB तक RAM (4GB फिजिकल + 8GB वर्चुअल) और 128GB स्टोरेज है, ताकि फोटो, वीडियो और ऐप्स की कोई कमी न रहे।

कैमरा डिपार्टमेंट में itel A90 Limited Edition में 13MP AI रियर कैमरा है जो स्लाइडिंग ज़ूम बटन के साथ आता है – एक हाथ से आसानी से ज़ूम कर फोटो क्लिक करें। सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा परफेक्ट है। बैटरी है 5000mAh की, जो 10W चार्जर के साथ आती है।

itel A90 Limited Edition को मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) और IP54 रेटिंग मिली है, यानी धूल, पानी और ड्रॉप से पूरी सुरक्षा। कंपनी का “3P Promise” (Protection from Dust, Water, and Drop) इसे और मजबूत बनाता है। खास बात, itel A90 Limited Edition के साथ 100 दिनों की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी मिलती है।

साउंड के लिए DTS टेक्नोलॉजी है जो म्यूजिक और वीडियो को दोगुना मजेदार बनाती है। itel A90 Limited Edition में AI Voice Assistant, Always-on Display और Dynamic Bar Notification Panel जैसे फीचर्स भी हैं। फोन Android 14 Go Edition पर चलता है, जो बैटरी और परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज रखता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment