---Advertisement---

Nissan Magnite खरीदने का सही मौका, कंपनी दे रही 90,000 रुपये तक की बड़ी छूट

---Advertisement---

Nissan Magnite : अगले कुछ दिनों में नई SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, निसान अपनी पॉपुलर SUV Nissan Magnite पर नवंबर 2025 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान Nissan Magnite खरीदने पर अधिकतम 90,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस और दूसरी छूट भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। Nissan Magnite जैसी किफायती SUV पर ऐसा मौका बार-बार नहीं आता।

Nissan Magnite का पावरट्रेन कुछ ऐसा है

Nissan Magnite के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 72bhp की अधिकतम पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है जो 100bhp की अधिकतम पावर और 160Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। मार्केट में Nissan Magnite का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी SUV से होता है। Nissan Magnite अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस से इन सबको टक्कर देती है।

Nissan Magnite की कीमत और फीचर्स

फीचर्स के तौर पर Nissan Magnite के केबिन में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। इसके अलावा, Nissan Magnite का इंटीरियर वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से भी लैस है। वहीं, सेफ्टी के लिए Nissan Magnite में 6-एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

Nissan Magnite की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 10.75 लाख रुपये तक जाती है। इतने फीचर्स और डिस्काउंट के साथ Nissan Magnite बेस्ट डील लग रही है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment