---Advertisement---

Latest Bhojpuri Song : खेसारी लाल और सौम्या की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, वायरल हो रहा गाना

---Advertisement---

Latest Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री का क्रेज़ अब सिर्फ बिहार-यूपी तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका जादू देशभर में सिर चढ़कर बोल रहा है।

हर दिन कोई न कोई नया गाना इंटरनेट पर छा जाता है, और इस बार यह धमाका किया है सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने जबरदस्त गाने ‘गजब डोले’ के साथ।

Khesari-Aamrapali Song : गाने में आम्रपाली संग खेसारी ने बढ़ाया तापमान, रोमांटिक अंदाज़ देख लोग हुए दीवाने

इस गाने की रिलीज़ के कुछ ही घंटों के अंदर इसे लाखों लोगों ने देख लिया और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर है।

‘गजब डोले’ गाने ने साबित कर दिया है कि खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग सिर्फ बढ़ती ही जा रही है।

इस धमाकेदार गाने में खेसारी के साथ सुरों का साथ दिया है फेमस सिंगर प्रियंका सिंह ने। दोनों की जुगलबंदी ने गाने को और भी शानदार बना दिया है।

गाने के बोल लिखे हैं अभिषेक भोजपुरिया ने और म्यूजिक दिया है जय गुरुदेव ने, जिनकी धुनों पर हर कोई झूमता नजर आ रहा है।

गाने के वीडियो डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं लक्की विश्वकर्मा, और इसे कृष्णा अमृत फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले लॉन्च किया गया है।

खेसारी के बाईसेप्स और डांस मूव्स ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। यूट्यूब पर व्यूज की रफ्तार इतनी तेज़ है कि यह गाना जल्द ही मिलियन क्लब में शामिल हो जाएगा।

जो लोग खेसारी लाल के फैन हैं, उनके लिए ये गाना किसी ट्रीट से कम नहीं है।

अगर आपने अब तक नहीं देखा है, तो जरूर एक बार देखिए, क्योंकि ये गाना आपके दिल को छू जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment