IZMO Limited : सेमीकंडक्टर और डिजिटल ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी सेक्टर में धूम मचा रही IZMO Limited के शेयर इन दिनों निवेशकों की पहली पसंद बने हुए हैं। कंपनी ने पिछले पांच सालों में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है। जी हां, पिछले 5 साल में IZMO Limited के शेयर ने करीब 2030 प्रतिशत का धमाकेदार रिटर्न दिया है।
अगर किसी ने पांच साल पहले इसमें सिर्फ 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू लगभग 21 लाख रुपये तक पहुंच चुकी होती। IZMO Limited का ये परफॉर्मेंस हर निवेशक को लुभा रहा है।
स्टॉक परफॉर्मेंस
IZMO Limited का मार्केट कैप अभी 1,283 करोड़ रुपये है और शुक्रवार को शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 861.90 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि कंपनी अभी भी अपने 52-वीक हाई यानी 1,380 रुपये से 37 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रही है। लेकिन बीते एक साल में IZMO Limited ने 115 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों का दिल जीत लिया है। IZMO Limited के शेयर की ये तेजी सेमीकंडक्टर बिजनेस की मजबूती को दिखाती है।
क्या करती है कंपनी
बेंगलुरु बेस्ड IZMO Limited ऑटोमोबाइल ई-रिटेलिंग सॉल्यूशंस की दिग्गज कंपनी है। इसके क्लाइंट्स नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया में फैले हुए हैं। IZMO Limited के पास दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल इमेज और एनीमेशन कलेक्शन लाइब्रेरी है, जिसका इस्तेमाल वर्चुअल ब्रॉशर और डिजिटल मार्केटिंग टूल्स बनाने में होता है।
कंपनी के ग्राहकों में कई बड़ी ऑटो कंपनियां और रिटेल ग्रुप्स शामिल हैं। IZMO Limited अब सेमीकंडक्टर बिजनेस में भी जोरदार एंट्री कर रही है और अगले तीन साल में इस सेगमेंट से 200 करोड़ रुपये का रेवेन्यू टारगेट कर रही है।
फाइनेंशियल हाईलाइट्स
पहली तिमाही FY26 में IZMO Limited का रेवेन्यू 56.51 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 18.77 प्रतिशत ज्यादा है। नेट प्रॉफिट 6 करोड़ रुपये पर थोड़ा सा 0.50 प्रतिशत नीचे आया। पिछले 5 साल का रेवेन्यू CAGR 17.37 प्रतिशत और प्रॉफिट CAGR 34.82 प्रतिशत रहा। ROCE 7.98 प्रतिशत, ROE 7.03 प्रतिशत और EPS 33.9 रुपये है। डेट-टू-इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.03x है, जो IZMO Limited की मजबूत फाइनेंशियल हेल्थ दिखाता है।
कंपनी की आगे की योजना
FY26 के लिए IZMO Limited ने 25-30 प्रतिशत बिजनेस ग्रोथ का अनुमान लगाया है। इसका FrogData वर्टिकल FY25 के 65 करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 100 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। EBITDA मार्जिन 35-40 प्रतिशत तक जाने की उम्मीद है क्योंकि IZMO Micro और Geronimo जैसे नए बिजनेस Q3 FY26 से प्रॉफिट में आने लगेंगे। अकेला Geronimo इस साल करीब 3 मिलियन यूरो का रेवेन्यू दे सकता है।
IZMO Limited बेंगलुरु में SiP और 3D पैकेजिंग तकनीक वाला हाईटेक सेमीकंडक्टर प्लांट चला रही है। ये प्लांट ऑटोमोटिव, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी सेगमेंट के लिए प्रोटोटाइपिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट को स्पीड देता है। इस डिवीजन से BEL और एक ग्लोबल ऑटोमोटिव कंपनी जैसे बड़े क्लाइंट्स जुड़े हैं। IZMO Limited का लक्ष्य अगले तीन साल में सेमीकंडक्टर बिजनेस से 200 करोड़ रुपये रेवेन्यू हासिल करना है।









