Tea Bag For Burns : चाय केवल ताज़गी और स्वाद के लिए नहीं, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी मददगार साबित होती है।
चाय बनाने में इस्तेमाल होने वाले टी-बैग्स में एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनॉयड्स, टैनिन्स, पॉलीफेनॉल्स, एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं।
यही कारण है कि टी-बैग्स को खरोंच, चोट, जलन और सूजन जैसी परेशानियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं, दैनिक जीवन में टी-बैग्स किस तरह आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
जलन और सनबर्न में राहत
अगर आपकी त्वचा पर जलन या सनबर्न है, तो टी-बैग मदद कर सकता है। इसके लिए टी-बैग को पहले गर्म पानी में डालकर फिर ठंडा करें।
अब इसे जली हुई त्वचा पर रखें और बिना रगड़े कुछ समय तक छोड़ दें।
यह न केवल जलन को कम करता है, बल्कि कीड़ों-मकोड़ों के काटने या रैशेज से होने वाली खुजली में भी आराम देता है।
खरोंच और चोट में तेजी से सुधार
टी-बैग्स में मौजूद टैनिन खून को रोकने में मदद करता है। हल्का भिगोया हुआ टी-बैग खरोंच पर रखने से घाव जल्दी भरने लगता है।
यह प्राकृतिक तरीका छोटे-मोटे कट या खरोंच के लिए बहुत उपयोगी है।
मसूड़ों से खून आना कम करना
यदि मसूढ़ों से खून आ रहा हो, तो ठंडा किया हुआ यूज़्ड टी-बैग मसूढ़ों पर रखें। कुछ ही मिनटों में खून आना बंद हो जाता है और सूजन में भी राहत मिलती है।
मस्सों का उपचार
टी-बैग्स में टैनिक एसिड होता है, जो मस्सों को बढ़ाने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है। गर्म टी-बैग को मस्सों पर 10 मिनट रखें।
दिन में दो-तीन बार यह प्रक्रिया करने से मस्से जल्दी सूख जाते हैं।
सूजन और थकी हुई आंखों में आराम
गुनगुने पानी में भिगोए गए टी-बैग्स को आंखों पर 20 मिनट रखें। इससे सूजन कम होती है और नींद न पूरी होने के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स भी हल्के हो जाते हैं।
टी-बैग्स का यह सरल और प्राकृतिक उपयोग आपको घरेलू उपायों में राहत देने का आसान तरीका है।









