---Advertisement---

सेक्स वर्कर्स की वोटर लिस्ट में शामिल होने की अपील, दस्तावेज़ आधार पर हो नामांकन

---Advertisement---


Sonagachi Sex Workers Voter List

Sonagachi Sex Workers Voter List : कोलकाता के मशहूर सोनागाछी इलाके में सेक्स वर्कर्स ने एसआईआर के दौरान सरकार से जोरदार मांग की है कि उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएं। कई सेक्स वर्कर्स को दस्तावेजों की कमी की वजह से बाहर रह जाने का डर सता रहा है, क्योंकि कुछ का अपने माता-पिता या मूल घरों से कोई संपर्क ही नहीं है।

सेक्स वर्कर्स के लिए काम करने वाले एनजीओ ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखित अपील सौंपी है, जिसमें सोनागाछी के अंदर स्पेशल सत्यापन कैंप लगाने की मांग की गई है। वे मौके पर ही स्पेशल रजिस्ट्रेशन कैंप चलाने की गुहार लगा रहे हैं।

समिति की सचिव ने खोली पोल

समिति की सचिव बिशाखा लस्कर ने सरकार से सेक्स वर्कर्स के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की अपील की। उन्होंने बताया कि ज्यादातर सेक्स वर्कर्स अपने परिवारों से संपर्क में नहीं हैं, क्योंकि वे वर्षों पहले घर छोड़ चुकी हैं। बिशाखा ने कहा, ‘सेक्स वर्कर्स को एसआईआर में समस्या आ रही है क्योंकि हर किसी के पास दस्तावेज नहीं हैं।

ऐसा इसलिए है क्योंकि कई ने घर छोड़ दिया है और परिवारों से कोई संबंध नहीं है। हमारी मांग है कि सेक्स वर्कर्स के नाम उनके पास मौजूद दस्तावेजों के आधार पर शामिल किए जाएं, तो अच्छा होगा।’

2002 से शुरू हुई वोटिंग की कहानी

बिशाखा लस्कर ने आगे बताया कि सेक्स वर्कर्स को 2002 में वोटर आईडी कार्ड मिले थे। उसके बाद ही वे वोटिंग शुरू कर सकीं। उन्होंने कहा, ‘सेक्स वर्कर्स को 2002 में आधिकारिक वोटर आईडी कार्ड मिले थे। उससे पहले उनके पास कोई वोटर आईडी कार्ड नहीं था। हमने 2002 के बाद वोटिंग का अधिकार हासिल करना शुरू किया।

ऐसे में हमारा नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं होगा।’ लस्कर ने बताया कि अब कई सेक्स वर्कर्स के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि जैसे आधिकारिक दस्तावेज हैं। उन्होंने सरकार से इन दस्तावेजों को मान्यता देने की अपील की है। अब कुछ लोगों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल आदि जैसे दस्तावेज हैं। हम सरकार से अपील करते हैं कि एसआईआर में इन दस्तावेजों के आधार पर उनके नाम जोड़े जाएं, इससे समुदाय को फायदा होगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment